script

अलवर में कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधकर बोल डाली यह बात

locationअलवरPublished: May 03, 2019 03:55:09 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका भारत में नाम राहुल गांधी है, इटली और इंग्लैण्ड में राउल विंची है।

Yogi Adityanath Rally In Alwar Before Lok Sabha Elections

अलवर में कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधकर बोल डाली यह बात

अलवर. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलवर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके नाम को लेकर घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और इटली व इंग्लैण्ड में राउल विंची के नाम से जाने जाते हैं। कांग्रेस दोहरे चरित्र में जी रही है। झूठ बोलने की मशीन हो गई है। लगता है कांग्रेस के डीएनए में झूठ घुस गया है।
अलवर में भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ योगी के समर्थन में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश में चारों तरफ मोदी-मोदी की आवाज है। यह मोदी सरकार के पांच साल के परिश्रम का परिणाम है। पहले देश के सैनिक का सिर काट ले जाते थे और आज हमारा विंग कमाण्डर पाकिस्तान के फायटर को गिराने के बाद 48 घण्टे में सुरक्षित भारत आ जाते हैं। पाकिस्तान को पता है, ये न्यू इण्डिया है। अगर थोड़ी भी नजर टेढ़ी होगी तो पता लगेगा कि पाकिस्तान नक्शे से ही गायब हो गया। उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह अजहर मसूद की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने कुख्यात आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह भारत की विजय है। वैश्विक मंच और कूटनीतिक क्षेत्र में भारत को पांच साल में लगातार सफलता मिली है। भाजपा के लिए देश की आन, बान और शान की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस एक परिवार की सुरक्षा को महत्व देती रही है।
पाकिस्तान के नारे लगे, फिर भी जिता दिया

योगी ने कहा कि राजस्थान शौर्य, त्याग व बलिदान की धरती है। यहां पिछले चुनावों के समय पाकिस्तान के नारे लगे। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दे दिया। योगी ने कांग्रेस के अलावा बसपा पर भी प्रहार किया। योगी ने कहा कि जब मोदी जयपुर में भाषण देते हैं तो यहां के प्रत्याशी व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पसीने छूटते हैं। चाहे यहां के प्रत्याशी इमरान खान हों या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान। उनको डर लगता है कि पता नहीं क्या होने वाला है। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के करीबियों के पास करोड़ों रुपया मिलने की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के दरबारी सालों से पैसे को हजम करते आ रहे हैं। इन्होंने मोदी को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो