scriptअगले माह तक आपका वार्ड व मतदान केन्द्र बदल जाएगा | Your ward and voting center will change next month | Patrika News

अगले माह तक आपका वार्ड व मतदान केन्द्र बदल जाएगा

locationअलवरPublished: Jun 11, 2019 09:28:27 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

बदलेगा नगर निकायों के 2 लाख वोटरों का वार्ड

Your ward and voting center will change next month

अगले माह तक आपका वार्ड व मतदान केन्द्र बदल जाएगा

अलवर.

नवम्बर माह में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले जिले में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के करीब दो लाख से अधिक वोटरों के वार्ड बदल जाएंगे।

शहर में बदलेंगे 50 हजार वोटर के वार्ड
अलवर शहर में करीब 50 हजार से अधिक वोटर के वार्ड बदलेंगे। इस समय नगर परिषद अलवर में 50 वार्ड हैं। औसतन एक वार्ड में करीब 5 हजार से अधिक मतदाता हैं। लेकिन, कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें 9 से 10 हजार तक मतदाता हैं। इतने बड़े वार्डों का बंटवारा होना तय है। कुछ वार्ड ऐसे हैं जिनमें से दो नए वार्ड बनाए जा सकते हैं। वार्डों का पुनर्सीमांकन होने के बाद अलवर नगर परिषद के एक वार्ड में करीब 35सौ से 4 हजार वोटर होंगे। करीब 50 हजार वोटरों के वार्ड बदल जाएंगे।
भिवाड़ी में 20 हजार होंगे प्रभावित

इसी तरह भिवाड़ी नगर परिषद में करीब 15 से 20 हजार वोटरों के वार्ड बदलने की संभावना है। बहरोड़, खेरली, खैरथल, तिजारा, किशनगढ़बास, राजगढ़ नगर पालिकाओं में भी 10 से 20 हजार तक मतदाताओं का वार्ड बदलना तय है।
कहां कितने वार्ड बदलेंगे

अलवर नगर परिषद में 50 हजार, भिवाड़ी में करीब 30 हजार, किशनगढ़बास में करीब 10 हजार, राजगढ़ में करीब 15 हजार, तिजारा में 12 हजार, खैरथल में 18 हजार, खेड़ली में करीब 10 हजार वोटरों के वार्ड बदले जा सकते हैं। यह संभावित आंकड़ा हैं। पुनर्सीमांकन में कुछ अधिक फेरबदल किया गया तो आंकड़ा घट-बढ़ सकता है।
कहां-कितने वार्ड बढ़े

अलवर में 50 से 65, किशनगढ़बास 25 से 35, राजगढ़ 25 से 35, खेडली में 20 से 25, तिजारा में 20 से 25, खैरथल में 25 से 35, बहरोड़ में 25 से 35, भिवाड़ी में 45 से 60 वार्ड हो गए हैं। थानागाजी नई नगर पालिका बनी हैं। यहां पहली बार में 25 वार्ड होंगे।
अधिकतर जगहों पर वार्ड ही बदलेंगे

वार्डों का पुनर्सीमांकन किए जाने के कारण मतदाताओं के वार्ड बदलेंगे। जितने भी नए वार्ड बनेंगे उनमें आसपास के वार्ड के वोटर ही जोड़े जाएंगे।

फतेह सिंह मीना, आयुक्त, नगर परिषद अलवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो