scriptआर्मी एरिया में घुसने से पहले पाकिस्तानी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, इतने साल से सीमा पार भेज रहा था सूचना | Pakistani Spy In India: Haryana Police Arrested Pakistani Citizen | Patrika News

आर्मी एरिया में घुसने से पहले पाकिस्तानी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा, इतने साल से सीमा पार भेज रहा था सूचना

locationअंबालाPublished: Aug 22, 2019 08:17:49 pm

Submitted by:

Prateek

Pakistani Spy In India: हरियाणा पुलिस ( Haryana Police ) ने गुप्त इनपुट के आधार पर आरोपी ( Pakistani Citizen ) को गिरफ्तार किया, उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी एजेंसी ( ISI ) को…

crime news

Pakistani Spy In India

(अंबाला): हरियाणा पुलिस ( Haryana Police ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंबाला से एक पाकिस्तानी नागरिक ( Pakistani Citizen ) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सैन्य क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी उसे धर लिया गया। उस पर यह भी आरोप है कि वह लंबे समय से भारत की गुप्त जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था।

 


इतने साल से कर रहा था जासूसी

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पाक नगारिक की पहचान अली मुर्तजा असगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन साल से भारत की गुप्त सूचनाओं को सीमा पार भेज रहा था। आरोपी के पास अहमदाबाद, मुंबई, गलियाकोट, सूरत, बुरहानपुर का वीसा था। वह अंबाला क्षेत्र में पकड़ में आया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पाक जासूस होने की आशंका के चलते उसे 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसे उक्त स्थानों पर लेकर रवाना हो गई है।

 

यह सामान हुआ बरामद

गिरफ्तार आरोपी के पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई है। एयरटेल कंपनी की सिम के साथ एक मोबाइल, वाईजीएल लिखा बैग में वाईजीएल लिखा था, वोडाफोन कंपनी की सिम भी मिली। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी वह अंबाला किसके पास आया था। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह इधर-उधर नजर घुमाता रहा। उसके बैग से एक पर्ची मिली। जांच में पता चला कि यह पर्ची पश्चिम रेलवे जोधपुर से चार अगस्त 2019 को जारी की गई थी।


यूं किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने खुफिया इंपुट के आधार पर अली मुर्तजा को गिरफ्तार किया था। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी। तभी अली के शक्ल और लिबास के बारे में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो