scriptदेर रात तक खेलता था PUBG, घर वाले मिलने आए तो फंदे से लटका मिला बेटा | Pubg Addicted Youth Committed Suicide In Ambala Haryana | Patrika News

देर रात तक खेलता था PUBG, घर वाले मिलने आए तो फंदे से लटका मिला बेटा

locationअंबालाPublished: Jul 09, 2020 03:36:38 pm

Submitted by:

Prateek

भारत में पबजी इस समय सभी का पसंदीदा खेल बना हुआ है लेकिन (Pubg Addicted Youth Committed Suicide In Ambala Haryana) (Haryana News) (Ambala News) (Pubg ) (Pubg Addiction)…

देर रात तक खेलता था PUBG, घर वाले मिलने आए तो फंदे से लटका मिला बेटा

देर रात तक खेलता था PUBG, घर वाले मिलने आए तो फंदे से लटका मिला बेटा

(अंबाला): ऑनलाइन गेमिंग क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। युवा ही नहीं बच्चे और अधेड़ उम्र के लोग भी मनोरंजन करने के लिए इन गेम्स का सहारा लेते हैं। भारत में पबजी (pubg) इस समय सभी का पसंदीदा खेल बना हुआ है। लेकिन अधिक समय तक इन्हें खेलना या लत लगा लेना बेहद ही गलत है। मानसिक रूप से यह व्यक्ति को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां से सामने आया है।

यह भी पढ़ें

Coronavirus: कोरोना संकट के बीच रेस्त्रां ने तैयार किया Mask Parottas, जानें इसकी खासियत

पबजी खेलते रहने से एक युवक इस कदर निराश हो गया कि उसने फंदे से लटक कर खुद की जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून निवासी नीरज अंबाला के मुलाना कॉलोनी 2014 से किराए के मकान में रह रहा था। 2019 में यहीं के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से उसने डिग्री पूरी की थी। इसके बाद उसकी नौकरी लग गई तो वह यही रहने लगा। मंगलवार रात को उसने फंदा लगाकर खुद की जान दे दी थी।

यह भी पढ़ें

COVID-19: लाशों की अदला-बदली पर AIIMS सख्त, दो Staff के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

दो दिन से जब नीरज परिजनों का फोन नहीं उठा रहा था तो घर वाले खुद उससे मिलने पहुंच गए। घर वालों का कहना है कि नीरज को आधी आधी रात तक पबजी खेलने की आदत थी। पबजी खेलना शुरू करने के बाद से ही उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा था। वह परेशान सा रहता था।

यह भी पढ़ें

विकास दुबे की मां बोली, ‘भोले बाबा ने उनके बेटे की जान बचाई है, सरकार उसकी जान बख्श दे’


नीरज की मां ने बताया कि लॉकडाउन से पहले वह घर भी आया था। तब उसे ज्यादा गेम नहीं खेलने के बारे में समझाया भी था। इसे बाद वह अंबाला आ गया। यहां भी उसके देर रात तक पबजी खेलने की बात सामने आने लगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो