57 वर्षीय महिला का नग्न शव फ्रिज से बरामद, हत्या से पहले हुआ दुष्कर्म?
यह घटना हरियाणा के यमुनानगर जिले की है। मिली जानकारी के अनुसार कैंप निवासी रमेश कुमार अपने दोस्त लाडी के साथ 6 जून को घर से बाहर निकला था। इसके बाद दोनों हनुमान मंदिर कैंप के पास पहुंचे। यहां गाडियों के पास पड़े तिरपाल को दोनों दोस्त उठाने लगे। तभी हैप्पी, रोहित समेत चार से पांच लोग वहां आ गए। इन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर बिना कुछ जाने उनकी धुनाई शुरू कर दी। दोनों किसी तरह उनके चंगुल से निकलक घर पहुंचे।
लेकिन आरोपी इतने धुर्त थे कि वह दोनों दोस्तों को घर से ले आए। इसके बाद उन्होंने रमेश और लाडी को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर पीटा। इसी बीच पीड़ित युवक छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपियों के कोई असर नहीं हुआ। आरोपियों ने दोनों की पैंट तक उतार दी। बदहवास युवकों ने पानी मांगा तो वो तक उन्हें नसीब नहीं हुआ।
नाबालिग बेटी से हुई छोटी सी गलती, तो मां ने अपने प्रेमी से करा दिया रेप, यूं हुआ खुलासा
आरोपियों ने अधमरा करके दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। पीड़ित युवकों ने घर वालों को कुछ नहीं बताया। 8 जून को रमेश की तबीयत खराब हो गई। डर से वह सहमा सहमा रहने लगा तो परिजनों ने उससे बात की। इस पर उसने खुद पर हुए अत्याचारों का खुलासा किया। इस पर युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Corona की दवा पर घिरे Baba Ramdev, अब महाराष्ट्र सरकार ने कहा- बिना जांच के नहीं बेच सकते Coronil
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवकों के साथ दरिंदगी की गई साथ ही गाली गलौच भी किया गया। पुलिस ने वीडियो की भी पड़ताल की है। इसके आधार पर हरप्रीत उर्फ हैप्पी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।