scriptक्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास | Yamuna Expressway will be built in Haryana | Patrika News

क्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास

locationअंबालाPublished: Dec 29, 2019 09:56:41 pm

Submitted by:

satyendra porwal

हरियाणा में बनेगा यमुना एक्सप्रेस वे।यमुना नदी की पटरी जोड़ेगी दिल्ली से।

क्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास

क्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास

अंबाला. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा में यमुना एक्सप्रेस वे बनाने पर नए सिरे से काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग की डीपीआर तैयार करने को विभाग को निर्देश दिए हैं। अंबाला के सांसद एवं केंद्रीय जल राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका कहना है कि इस मार्ग के जरिए लोगों का दिल्ली तक आने-जाने का रास्ता और अधिक सुगम हो जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस वे यमुना नदी के किनारे पर बनाया जाना है। यमुना नदी के तट को हरियाणा की ओर से पक्का कर सरकार इस पर सड़क बनाने का विचार कर रही है। इस मार्ग की चौड़ाई कितनी हो इस पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री कटारिया की मंशा है कि यह रास्ता फोरलेन होना जरूरी है। इस रास्ते का निर्माण कर सरकार एक तो दिल्ली से हरियाणा आने-जाने का सुगम रास्ता चाहती है। खासतौर पर इस रास्ते का लाभ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम यूपी को होता है। साथ ही जीटी रोड़ पर निरंतर बढ़ रहे याताायात को भी इस सड़क के माध्यम से कम किया जा सकता है।

गडकरी और कटारिया में हुई चर्चा

क्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास
केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने हाल ही इस आवाज को उठाया। उन्होंने बताया कि गडकरी ने हाल ही दिल्ली में हरियाणा के सभी सांसदों की बैठक ली थी। बैठक में हरियाणा में नए मार्गों के निर्माण को लेकर चर्चा की गई थी। इसी बैठक में उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे की बात रखी। जिस पर गडकरी से तत्काल सहमति देते हुए इस मार्ग की डीपीआर करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जल्द ही इसके बजट का अनुमान हो सके और केंद्र सरकार इस पर काम शुरू कर सके।
पहले आ गई थी कोई तकनीकी दिक्कत

क्या है खास! सब कुछ ठीक तो दिल्ली होगी और पास
दरअसल, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी इस सड़क को बनाए जाने की आवाज उठी थी। उस वक्त इस सड़क के निर्माण को लेकर केंद्र ने एक सर्वे कराया था, लेकिन उस वक्त इस सड़क के निर्माण में कोई तकनीकी अड़चन आ गई थी। रतनलाल कटारिया ने इस बैठक में इस बारे में जिक्र किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि इस मार्ग की जरूरत कितनी ज्यादा है, जिसके बाद ही इस मार्ग के निर्माण को लेकर नए सिरे से काम शुरू कर दिया गया है। कटारिया की राय थी कि इस मार्ग के निर्माण से यमुना नदी के किनारों पर होने वाले भूमि कटाव को भी रोका जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो