scriptचुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, प्रियंका की उम्मीदों पर फिरा पानी | ambedkarnagar congress candidate ummed singh nomination cancelled | Patrika News

चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, प्रियंका की उम्मीदों पर फिरा पानी

locationअम्बेडकर नगरPublished: Apr 24, 2019 07:28:14 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद निषाद का नामांकन निरस्त- अंबेडकरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं उम्मेद निषाद- प्रपत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया पर्चा- कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- चुनाव आयोग व हाईकोर्ट से करेंगे शिकायत

ambedkarnagar congress candidate

चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का पर्चा खारिज, प्रियंका की उम्मीदों पर फिरा पानी

अंबेडकरनगर. अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रपत्रों में कमियों के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद का नामांकन खारिज हो गया है। उम्मेद दस्यु फूलन देवी के पति हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होते ही अब मुकाबला भाजपा बनाम गठबंधन होने के आसार है।
बुधवार को प्रपत्रों की जांच के बाद चुनाव आयोग ने निषाद का नामांकन निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा, बसपा, कांग्रेस और प्रसपा समेत कुल 20 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसकी आज जांच की जा रही थी। बताया जाता है कि जांच में कांग्रेस प्रत्याशी समेत कुल 8 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र कमी के कारण निरस्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि अंबेडकरनगर में छठे चरण में 12 मई को चुनाव होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक, उम्मेद ने शपथ पत्र में कालम संख्या 3, 5 और 6 खाली छोड़ दिया था, जिसके चलते उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। उम्मेद के अलावा सात और प्रत्याशियों के और नामांकन को खारिज कर दिये।
कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाये गंभीर आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद अपना नामांकन पत्र निरस्त होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन की तरफ से जो नोटिस दी गई थी, उसे पूरा कर दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने जानबूझ कर उनका नामांकन निरस्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन ने इसे प्रदेश और केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि अम्बेडकर नगर से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के दबाव में उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया है।

2019 में प्रत्याशी
भाजपा- मुकुट बिहारी वर्मा
कांग्रेस- उम्मेद निषाद
गठबंधन- रितेश पांडेय

2014 का चुनाव परिणाम
– भाजपा के हरिओम पांडेय जीते
– बसपा के राकेश पांडेय दूसरे नंबर पर रहे
– समाजवादी पार्टी के राममूर्ति तीसरे नंबर पर रहे
– कांग्रेस के अशोक सिंह चौथे नंबर पर खिसक गये
ambedkarnagar <a  href=
Congress candidate” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/24/ummed_4474722-m.jpg”>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो