scriptअंबेडकरनगर में घाघरा नदी में नाव पलटी, 9 लोग बचाए गए, 3 लड़कियां डूबीं | Ambedkarnagar News boat capsized in Ghaghra river | Patrika News

अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में नाव पलटी, 9 लोग बचाए गए, 3 लड़कियां डूबीं

locationअम्बेडकर नगरPublished: Jun 07, 2023 03:52:37 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

Ambedkarnagar News: लापता लोगों की खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और गोताखोर की टीम ऑपरेशन चला रही है।

UP News

नाव डूबने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा है।

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। नाम में 12 लोग सवार थे। 8 लोगों को निकाल लिया गया है, वहीं 3 लापता हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया है कि हमने 9 लोगों को बचा लिया है, 3 लोग लापता हैं। लापता लोगों की खोज के लिए पुलिस और गोताखोर की टीम जुटी हुई है। जो लोग डूबे हैं वो रिश्तेदारी में आए थे और घूमने के लिए निकले थे।
सेल्फी लेते हुए बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक, सभी 14 लोग घूमने के इरादे से नाव में सवार हुए थे। नाव जब नदी के बीच में थी तो सेल्फी लेते हुए संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तेजी दिखाते हुए 11 को निकाल लिया लेकिन तीन लड़कियों का पता नहीं चल सका।नदी से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। वहीं 3 लड़कियों की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है। इसके लिए गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो