scriptटूटेगा सपा-बसपा का गठबंधन? इस बयान के बाद मचा हड़कंप | CM Yogi Adityanath statement on SP BSP alliance | Patrika News

टूटेगा सपा-बसपा का गठबंधन? इस बयान के बाद मचा हड़कंप

locationअम्बेडकर नगरPublished: May 08, 2019 09:30:22 am

– सिर्फ 23 मई तक चलेगा सपा-बसपा गठबंधन- बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी होगी खत्म- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना

CM Yogi Adityanath statement on SP BSP alliance

टूटेगा सपा-बसपा का गठबंधन, इस ऐलान के बाद राजनीति में मचा हड़कंप

अंबेडकर नगर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अंबेडकर नगर की चुनावी जनसभा में सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन भ्रष्टाचार और अराजकता का है। इसकी वैधता सिर्फ 23 मई तक ही है। उसी दिन गांठ खुलेगी और बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी भी समाप्त हो जाएगी।

सपा-बसपा की बेमेल रिश्तेदारी

डॉ गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज शहजादपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा की इस बेमेल रिश्तेदारी की कलई तो नेताजी मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही खोल दी है।

प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कहती है कि हमने वोट कटवा खड़ा किया है। उन्हें जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब देने को तैयार है। वह बच्चों को संस्कार के बजाय गाली सिखा रही हैं।
 

आतंकवाद के प्रति सहानुभूति क्यों?

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे मोस्टवांटेड अपराधी अजहर मसूद को मोदी जी के प्रभाव से वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। जिससे पूरा देश प्रफुल्लित है, केवल कांग्रेस को छोड़कर। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बम विस्फोट किसी पार्टी को देखकर नहीं होता। जब बम फटता है वह कोई पार्टी नहीं देखता। फिर आतंकवाद के प्रति इतनी सहानभूति कांग्रेस-सपा और बसपा के लोगो को क्यों है। उन्होंने कहा कि एक बहन ने पिछले विधानसभा चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी बनाई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लड़कों की जोड़ी नहीं बैलों की जोड़ी बनती है और प्रदेश की जनता ने बैल बुद्धि को नकार दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो