अम्बेडकर नगर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, बोले तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी फेल

– लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा की नामांकन जनसभा
– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समय से नही पहुंच सके

अम्बेडकर नगरApr 23, 2019 / 07:17 pm

Neeraj Patel

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, बोले तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी फेल

अम्बेडकर नगर. लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के नामांकन जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समय से नही पहुंच सके। देर से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष को पत्रकार वार्ता से ही संतोष करना पड़ा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी के पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की।

किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा

महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि लगातार आतंकवाद से ग्रस्त देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर मारा है। उससे देश ही नहीं पूरी दुनिया मे भारत का नाम हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को कोई स्वीकार नहीं कर रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीस गढ़ और पंजाब के किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है।

Home / Ambedkar Nagar / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान, बोले तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी फेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.