scriptअम्बेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने के विरोध में धरनारत महिलाओं पर यूपी पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल | Male policemen are seen brutally beating up the protesting women with | Patrika News

अम्बेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने के विरोध में धरनारत महिलाओं पर यूपी पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल

locationअम्बेडकर नगरPublished: Nov 07, 2022 02:28:34 pm

Submitted by:

Nadeem Khan

अंबेडकरनगर के जलालपुर में अम्बेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने के विरोध में धरना कर रहीं महिलाओं पर यूपी पुलिस ने लाठियां बरसाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

prosteter.jpg

धरना कर रही महिला को लाठी से पीटता पुरूष पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से रविवार को हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मी धरना कर रही महिलाओं को बड़ी बेरहमी से लाठी से मारते नजर आ रहे हैं।

जबकी लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार सूबे में लॉ एंड आर्डर को लेकर काफी सख्त नजर आई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का निर्देश है कि पुलिस आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करे। थानों में गरीब-अमीर हर फरियादी की बिना भेदभाव तत्काल सुनवाई हो। इसके बावजूद पुलिस आम लोगों को लाठी ड़ंडे से पीटते नजर आई है।
अंबेडकर प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों ने कालिख पोत डाली
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुर मोहल्‍ले में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। उस अंबेडकर प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों ने कालिख पोत डाली। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला तूल पकड़ने लगा और विवाद शुरू हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी।

पुरुष पुलिसकर्मी धरना कर रही महिलाओं पर लाठियां बरसाते नजर आए
पुलिस सड़क का जाम खुलवा रही थी तभी पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण करने के पुलिस का बल प्रयोग कितना सही है? ये कानूनी मामला है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए। जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी धरना कर रही महिलाओं पर लाठियां बरसाते नजर आए।

इसी दौरान घटना का किसी शख्स ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया। फिलहाल, अब ये देखना होगा कि विभाग बेरहमी से पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।
//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो