सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी मुनेश्वर राम नागवंशी पिता शनिराम 42 वर्ष ने 8 मई 2022 को थाने में 12 लाख 62 हजार 81 रुपए की ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक का मैनेजर बनकर उसके पास फोन किया था।
झारखंड से पकड़ा गया गिरोह
सीतापुर पुलिस ने बड़ी साइबर ठगी की जानकारी आला अधिकारियों को दी। आईजी के निर्देश पर एसपी भावना गुप्ता द्वारा एएसपी विवेक शुक्ला, एसडीओपी चंद्रकांत गवन व सीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में आरोपियों को पकडऩे एक टीम का गठन किया गया। साइबर सेल से मिली इनपुट के आधार पर टीम झारखंड पहुंची।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत ग्राम दुमरकुंडी बागमारी निवासी नेपाल सिंह पिता मनीजर सिंह 27 वर्ष, ग्राम मिसरना थाना माधोपुर देवघर निवासी विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल 21 वष, ग्राम ढकढका कसाटी थाना देवीपुर देवघर निवासी निवेय दास पिता शिवलाल दास 19 वर्ष तथा ग्राम कांशीडीह चांडी थाना कुंडा देवघर निवासी मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास 19 वर्ष शामिल हैं।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
सरगुजा आईजी अजय यादव व एसपी ने शहर सहित जिलेवासियों से साइबर ठगों के झांसे में नहीं आने तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क व सजग रहने की अपील की है। कार्रवाई में कलीम खान प्रभारी साईबर सेल, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कोतवाली, एसआई रूपेश नारंग थाना सीतापुर,