scriptहाइवे पेट्रोलिंग टीम ने अब तक 16 घायलों की बचाई जान | 16 injured peoples have saved by Police team | Patrika News

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने अब तक 16 घायलों की बचाई जान

locationअंबिकापुरPublished: Aug 19, 2022 06:52:00 pm

Submitted by:

Pranay Rana

घायल 16 लोगों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर टीम ने घायलों को दूसरा जीवन देने का काम किया

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने अब तक 16 घायलों की बचाई जान

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने अब तक 16 घायलों की बचाई जान

सूरजपुर। जिले में लगातार हाइटेक सुविधाओं से लैस हाइवे पेट्रोलिंग वाहन निरंतर कार्यरत् हैं। इस वर्ष अब तक सड़क हादसे में घायल 16 लोगों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर टीम ने घायलों को दूसरा जीवन देने का काम किया है। यही नहीं हाइवे पर लगने वाले जाम को भी हटवाकर यातायात बहाल रखने का काम किया जा रहा है। सूरजपुर से गुजरने वाले एनएच 43 में सड़क हादसे में घायलों को तत्काल सहायता मुहैया कराने, यातायात जाम क्लियर कराने के साथ अवरोधकों को हटाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 1 हाइवे पेट्रोलिंग वाहन संचालित है। ये वाहन मुख्यत: सूरजपुर, विश्रामपुर व जयनगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे उपस्थित रहता है।
हाइवे पेट्रोलिंग टीम सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने का काम लगातार करती आ रही है। संजीवनी 108 एंबुलेंस की तर्ज पर सड़क हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में हाइवे पेट्रोलिंग वाहन काफी उपयोगी साबित हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे लिए हर एक व्यक्ति की जान कीमती है। यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय की देखरेख में संचालित हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा निरंतर अपने बीट में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाने के साथ ही सड़क दुर्घटना घटित होने की सूचना पर फौरन मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के देने के साथ ही नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाते हुए संबंधित के परिजनों को सूचित भी किया जा रहा है। इस टीम द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही जीवन बचाने का नेक कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के निष्ठापूर्वक कार्य पर उन्हें नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

इन लोगों की बचाई गई जान
हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिले सहित दूसरे प्रदेश के रहने वाले भोले सिंह, ओमकार साहू, महेश राजवाड़े, राजलाल किण्डो, इजहार, मनू, शबनम परवीन, मोनू कुमार, आसन कुमार, सोनू सिंह सहित 6 अन्य लोगों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर कम समय में मौके पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के साथ ही बेहतर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। इससे उनकी जान बच गई। जान बचाई गई।

इन संसाधनों से लैस है वाहन
हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी अत्याधुनिकएवं तकनीकी संसाधनों से लैस हैं। इसमें जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाईजर, स्मार्ट फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी बेटन, एलईडी लाईट, पीए सिस्टम एवं सायरन, वायरलेस सेट, डिजीटल कैमरा, फस्र्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, सर्ट लाईट, टूल किट व स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो