script7 साल की बेटी से इस दरिंदे ने की हैवानियत, सहेलियों ने मां को बताई ये बात तो कर दिया नजरअंदाज, फिर ऐसे हुआ यकीन | 7 year old girl child raped by young man | Patrika News

7 साल की बेटी से इस दरिंदे ने की हैवानियत, सहेलियों ने मां को बताई ये बात तो कर दिया नजरअंदाज, फिर ऐसे हुआ यकीन

locationअंबिकापुरPublished: Mar 31, 2019 06:37:43 pm

बालिका के पिता ने की आरोपी की बेदम पिटाई, पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Rape accused arrested

Rape accused arrested

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत 7 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस का ही एक युवक बालिका को होली के दिन रंग लगाने के बहाने एक कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने परिजन को जब आप बीती सुनाई तो सबके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अंबिकापुर स्थित आजाक थाना पहुंचे। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरिमा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अभिमन्यु गिरी 23 वर्ष होली के दिन पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बालिका के साथ मौका का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
होली के दिन बालिका अपनी छोटी बहन के साथ पड़ोस के एक बाडी में तूत (शहतूत) खाने गई थी। इसी दौरान शराब के नशे में युवक अभिमन्यु गिरी बालिका को जबरन रंग लगाने के बहाने एक घर में ले गया। यहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जब घटना को अंजाम दे रहा था, इस दौरान घर के बाहर 4 और बालिकाएं मौजूद थी।
होली के दूसरे दिन पड़ोस की एक अन्य बच्ची ने घटना की जानकारी पीडि़ता की मां को दी लेकिन मां ने मजाक समझ कर इसे नजरअंदाज कर दिया।

वहीं पीडि़ता की सहेली और छोटी बहन के बताने के बाद भी जब मां ने इस बात को नजरअंदाज किया तो शनिवार की सुबह पीडि़ता ने खुद घटना की जानकारी अपने पिता को बताई। बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी की बात सुनकर पिता आग बगूला हो गया।

पिता ने की आरोपी की बेदम पिटाई
इसके बाद पिता आरोपी को खोजते हुए गांव के एक नदी के पास पहुंचा। उसने पहले आरोपी की बेदम पिटाई की। वहीं पीडि़ता और कुछ बालिकाओं को लेकर दरिमा थाने पहुंच गया। एसटी/एससी व गंभीर अपराध को देखते हुए दरिमा पुलिस ने पीडि़ता के परिजन को अंबिकापुर स्थित आजाक थाना जाने की सलाह दी।
इसके बाद परिजन पीडि़ता को लेकर आजाक थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (क), 376बी, 363, 366, 342, 5 एम, 6, 3(2) (वी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो