script

ठंड से बचने आग ताप रही थीं 4 महिलाएं, अचानक पहुंचे बाइक सवार ने 1 महिला की ले ली जान

locationअंबिकापुरPublished: Nov 22, 2019 07:30:15 pm

Ambikapur accident: तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की टक्कर से चारों महिलाएं हो गईं घायल, 1 ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

ठंड से बचने आग ताप रही थीं 4 महिलाएं, अचानक पहुंचे बाइक सवार ने 1 महिला की ले ली जान

Accident death

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के ग्राम रजबंधा में 21 नवंबर की सुबह 4 महिलाएं सडक़ किनारे आग जलाकर ताप रहीं थीं। इस दौरान बाइक सवार एक युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सभी महिलाएं घायल हो गईं।
इसमें से गंभीर रूप से घायल एक महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Women death in road accident) हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। (Ambikapur accident)

सरगुजा संभाग में अब तीखे ठंड महसूस होने लगी है। ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बलरामपुर जिले में सडक़ किनारे अलाव जलाकर तापने के दौरान महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं।
गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ग्राम गांसेदाग निवासी 40 वर्षीय संजोगा देवी पति हरिहर भुइयां १५ दिनों से बलरामपुर जिले के ग्राम रजबंधा में रहकर मजदूरी कर रही थी। 21 नवंबर की सुबह वह गांव में ही सडक़ किनारे कौशल्या दुबे, खुशबू दुबे व प्रिया दुबे के साथ आग जलाकर ताप रही थी।
इस दौरान गांव का ही पवन बरवा लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए वहां पहुंचा और उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से सभी महिलाएं जख्मी हो गईं। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला की मौत
बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल संजोगा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death in road accident) हो गई। अंबिकापुर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर डायरी बलरामपुर पुलिस को सौंप दी है।

सरगुजा संभाग की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja Crime

ट्रेंडिंग वीडियो