script

शराबी सइयां के साथ पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया मना तो चाकू से कर दिया ऐसा हाल

locationअंबिकापुरPublished: Aug 28, 2017 03:38:00 pm

पति की शराबखोरी व मारपीट से तंग आकर एक महीने से मायके में रह रही थी पत्नी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज

knife attack on wife

Injured wife in Medical college

अंबिकापुर. एक माह से मायके में रही रही पत्नी को उसके पति ने ससुराल चलने के लिए कहा। पत्नी ने जब साथ जाने से मना कर दिया तो पति नाराज हो गया। उसने शराब के नशे में पत्नी के पेट, पीठ व गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से पत्नी गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गई। यह देख महिला को मायके वालों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया है। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया।

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खरसागुड़ा निवासी सोहन तिर्की की 30 वर्षीय पत्नी तारा एक माह से अपने मायके ग्राम सलबा में रह रही थी। सोहन तिर्की शुक्रवार को पत्नी को लेने ससुराल आया था। उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। जब पत्नी ससुराल जाने से मना कर दिया तो वह काफी आक्रोशित हो उठा। रात ९ बजे सोहन तिर्की शराब के नशे में आया और पत्नी को घर चलने के लिए दबाव बनाने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में सोहन तिर्की ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और अपनी पत्नी के पेट-पीठ व गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सो रहे सभी सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने देखा तो तारा के कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। इस दौरान महिला का पति वहां से फरार हो चुका था।
इसके बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए तत्काल बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां महिला का इलाज चल रहा है। इधर परिजन की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में मारपीट से थी परेशान
पति द्वारा चाकू से किए गए हमले में घायल पत्नी तारा ने पुलिस को बताया कि ससुराल में अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। इससे वह काफी परेशान रहती थी। इसी डर से महिला ससुराल नहीं जाना चाह रही थी। जबकि सोहन तिर्की उसे जबरन अपने घर ले जाना चाह रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो