scriptAmbikapur में मंत्री प्रेमप्रकाश का हुआ अपमान! नाराज हुए सांसद, कुलपति से भिड़े भाजपाई | Ambikapur : Insult of the Minister Prem Prakash in Ambikapur | Patrika News

Ambikapur में मंत्री प्रेमप्रकाश का हुआ अपमान! नाराज हुए सांसद, कुलपति से भिड़े भाजपाई

locationअंबिकापुरPublished: Sep 20, 2017 10:04:07 pm

सरगुजा विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा मल्टीपरपज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने पर मचा बवाल, उच्च शिक्षामंत्री भी दिखे नाराज

Minister Prem Prakash

Minister Prem Prakash in programme

अंबिकापुर. मल्टीपरपज स्कूल में बुधवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह में विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं से सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री पे्रमप्रकाश पांडेय उपस्थित थे। इधर सांसद ने जहां मंच से सरगुजा विश्वविद्यालय का भवन नहीं होने पर स्कूल सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने पर खेद व्यक्त किया।
वहीं भाजपाइयों की कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुलपति के साथ जमकर तू-तू-मंै-मैं हुई। उन्होंने कुलपति से कहा कि विवि का कार्यक्रम स्कूल में आयोजित कर उन्होंने उच्च शिक्षामंत्री का अपमान किया है। इधर कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री जी भी बिना कुछ कहे वहां से रवाना हो गए।

मल्टीपरपज स्कूल में विश्वविद्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर आयोजित व्याख्यानमाला विश्वविद्यालय प्रबंधन की अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता इस कदर असंतुष्ट दिखे कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी यहीं पर समाप्त नहीं हुई बल्कि कार्यक्रम समाप्त होने पर कुलपति से सार्वजानिक तौर पर आरोप लगाने से भी नहीं चुके और कुलपति को कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुना दी।
दरअसल सरगुजा विश्वविद्यालयद्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय थे। विश्वविद्यालय को कार्यक्रम के लिए पूरे शहर में किसी भी कॉलेज का भवन नजर नहीं आया। कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को मल्टीपरपज स्कूल का सभाकक्ष ही सबसे उपयुक्त नजर आया। उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम होने के बाद भी वहां कॉलेज कम ही विद्यार्थी थे।
सभाकक्ष में खाली कुर्सियों को भरने के लिए स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। विश्वविद्यालय की यह व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं का रास नहीं आई। इस दौरान अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, अरूणा सिंह, निश्चल सिंह, संजय सोनी, आरएन खरे, विनोद एक्का, अनिल सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शब्दों से कहे बिना ही जताई नाराजगी
मंच पर बैठे उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय कार्यक्रम के संचालन को लेकर काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने शब्दों से कुछ भी कहे बिना हावभाव से नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम समाप्त होते ही बिना कुछ भी कहे प्रेम प्रकाश पाण्डेय वहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने जीवन में आत्मिक सुख हेतु आत्मा की आवाज को सुनने और उसी के अनुसार जीवन निर्वहन को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों के शरीर में आत्मा का निवास होता है। जब भी हम कोई गलती करते हैं तो हमारी आत्मा हमें गलत काम करने से रोकती और टोकती है। किन्तु आत्मा की आवाज को लगातार अनसुनी करने पर गलतियां हो जाती हैं। यह ठीक उसी प्रकार होता है जैसे घर के अभिभावक हमारी गलती पर लगातार हमें रोकते और टोकते रहते हैं, किन्तु उनकी समझाइश को अनसुनी कर देने पर वे भी समझाइश देना छोड़ देते हैं।

सांसद ने किया खेद व्यक्त
सांसद कमलभान सिंह को जब मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया तो वह बोलने से नहीं चुके। अपने अंदाज में उन्होंने बोलना शुरू किया और कहा कि मीडिया के लोग यहा बैठे है ज्यादा बोलना उचित नहीं है। मंच से ही उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का कार्यक्रम हाईस्कूल में आयोजित हो रहा है। यह काफी अफसोसजनक है। मेरे विधायक रहते हुए सरगुजा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय के पास खुद का भवन नहीं है और संसाधनों की कमी से यह जूझ रहा है। हालांकि उन्होंने बात को घुमा दिया और कहा कि भवन और संसाधनों के लिए फंड मिल चुका है, जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

कार्यक्रम समाप्त होते ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता
कार्यक्रम समाप्त होते ही उच्च शिक्षा मंत्री जैसे ही अपने काफिले के रवाना हुए, इधर कुलपति डॉ रोहणी प्रसाद को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। उन्होंने कुलपति को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि आपने स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर उच्च शिक्षा मंत्री को अपमानित किया है। यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज में किया जाना चाहिए था। कुलपति ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि ३ दिन पहले ही उच्च शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है। आनन-फानन में मल्टी परपज स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो