scriptपत्नी की हत्या कर 4 साल रहा जेल में, छूट कर लौटा तो खुद का रेत लिया गला | Ambikapur : Man cut his throat from blade | Patrika News

पत्नी की हत्या कर 4 साल रहा जेल में, छूट कर लौटा तो खुद का रेत लिया गला

locationअंबिकापुरPublished: Sep 09, 2017 05:37:00 pm

अपने बड़े पिता के घर दिया वारदात को अंजाम, गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज Hospital में कराया गया है भर्ती

man who try to suicide

Injured in hospital

अंबिकापुर. 4 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की किसी बात को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से वापस आया था। गुरुवार को वह अपने बड़े पिताजी के घर गया और यहां ब्लेड से गले को रेत कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते देख लिया और उसे तत्काल स्थानीय Hospital लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज Hospital के लिए रेफर कर दिया। यहां इसका इलाज चल रहा है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेलईकछार निवासी 45 वर्षीय लालमोहन पिता रूदन गुरुवार को अपने बड़े पिता के घर ग्राम गुरमाहा गया था। यहां वह अकेला बैठा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उसने ब्लेड निकाल लिया और अपना गला रेतने लगा। ब्लेड से कई वार करने के दौरान वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
यह देख घर के अन्य सदस्य दौड़कर पहुंचे और उसके हाथ से ब्लेड छीना। फिर लहूलुहान हालत में उसे बिश्रामपुर Hospital ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज Hospital रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेल से कुछ दिन पहले ही आया था बाहर
गौरतलब है कि लालमोहन ने 4 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में वह जेल में बंद था। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छुटा था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। बताया जा रहा है कि इसी टेंशन में आकर उसने ब्लेड से गला रेत कर खुद को खत्म कर लेने की कोशिश की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो