scriptअंबिकापुर को Delhi में मिले 2 नेशनल अवार्ड, स्वच्छता के क्षेत्र में और बढ़ गया कद | Ambikapur news- Ambikapur got 2 national award in Delhi | Patrika News

अंबिकापुर को Delhi में मिले 2 नेशनल अवार्ड, स्वच्छता के क्षेत्र में और बढ़ गया कद

locationअंबिकापुरPublished: Oct 03, 2017 04:12:58 pm

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने दिया अवार्ड, कचरा कलेक्शन करने वाली समूह की प्रतिनिधियों ने लिया पुरस्कार

woman got award

Women got award in Delhi

अंबिकापुर. स्वच्छता के क्षेत्र में शहर को 2 और अवार्ड केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के हाथों गांधी जयंती पर दिया गया। स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति को स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया।

सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में समूह की महिलाओं को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरि सिंह पुरी ने प्रदान किया। इसके साथ ही कस्तूरबा अवासीय विद्यालय को भी पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर निगम अंबिकापुर को अब तक कई अवार्ड प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुके हैं। इसमें एक और तमगा २ अक्टूबर को जुड़ गया।
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली समूह की महिलाओं को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। ‘स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति’ की अध्यक्ष शशिकला सिन्हा, सचिव नीलम बखला, हलकनिया व सितारा ने दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरी सिंह पुरी के हाथों अवार्ड प्राप्त किया।’

कचरा निपटान के लिए मिला अवार्ड
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ अंबिकापुर मिशन सहकारी समिति के तहत 440 महिलाओं द्वारा घरों से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने व 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा अभियान के तहत बेहतर कचरा निपटान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पहली बार इन समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर किसी केंद्रीय मंत्री के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया।

स्वच्छता के क्षेत्र में अब तक मिल चुके हैं ये अवार्ड
अंबिकापुर नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई अवार्ड मिल चुके हैं। इसके पीछे इन्हीं समूह की महिलाओं की मेहनत है। बेहतर जीवन-यापन हेतु डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के काम में ये महिलाएं जुटी थीं। लेकिन अब यही कचरा इनके जीवन में सुनहरा भविष्य बनकर आया है। स्वच्छ भारत अर्बन 2015 में पूरे प्रदेश में पहला अवार्ड शहरी विकास मंत्रालय द्वारा रायपुर में प्रदान किया गया।
इसके बाद व्ही रामचन्द्रन अवार्ड व दिल्ली के राज्यपाल द्वारा ‘एक्सीलेंसी अर्बन अवार्ड’ प्रदान किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७ में २ लाख की आबादी में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ होने का अवार्ड तात्कालीन शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू द्वारा प्रदान किया गया था। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए एक पुरस्कार और प्रदान कर नगर का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।

कस्तूरबा विद्यालय को भी मिला पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा 15 सितंबर से २ अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान तक बेहतर काम करने के लिए पिछले दिनों पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इसमें स्वच्छ आवासीय विद्यालय का पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को प्रदान किया गया। बेहतर कार्य के लिए सबसे स्वच्छ स्कूल के लिए सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में स्कूल की अधीक्षिका गुलाब खेस व छात्रा नयनतारा ने केंद्रीय मंत्री के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो