scriptयुकां महासचिव ने भाई के साथ मिलकर अभाविप के 3 कार्यकर्ताओं को मारा उस्तरा, रायपुर रेफर | Ambikapur news- Yuvak congress general seceratary attacked by razor | Patrika News

युकां महासचिव ने भाई के साथ मिलकर अभाविप के 3 कार्यकर्ताओं को मारा उस्तरा, रायपुर रेफर

locationअंबिकापुरPublished: Oct 31, 2017 10:02:12 pm

साईं बाबा कॉलेज के समीप घात लगाकर बैठा था युवक कांग्रेस महासचिव व उसका भाई, दोनों गिरफ्तार

Fight in Gandhinagar Police station

Fight in police station

अंबिकापुर. युवक कांग्रेस के महासचिव व पूर्व पीजी कॉलेज अध्यक्ष ने अभाविप के ३ कार्यकर्ताओं पर घात लगाकर अपने भाई के साथ उस्तरा से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक कार्यकर्ता को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 का इलाज अंबिकापुर में ही चल रहा है। मामले में गांधीनगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को साईं बाबा कॉलेज से अभाविप के कार्यकर्ता अश्विनी चौबे, छोटू चौबे व कमलेश मार्को घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सांई बाबा कॉलेज बनारस रोड पर पूर्व से ही युवक कांग्रेस के जिला महासचिव व पूर्व पीजी कॉलेज अध्यक्ष सतीश बारी व छोटू बारी घात लगाकर बैठे हुए थे।
जैसे ही उन्होंने तीनों को आते देखा, रास्ता रोक कर उनपर हमला कर दिया। जब तक तीनो ंकुछ समझ पाते सतीश बारी व छोटू बारी ने उस्तरा निकाल लिया। उन्होंने अश्विनी चौबे पर उस्तरा से हमला कर दिया। इसके बाद कमलेश मार्को व छोटू चौबे पर भी हमला कर दिया।
इससे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों के सिर व पेट में गम्भीर चोटें आई। इसकी जानकारी अन्य लोगों ने तत्काल अभाविप के कार्यकर्ताओं की दी। तब तक हमला करने वाले सतीश बारी व छोटू बारी गांधीनगर थाने पहुंच गए थे और वहां पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे।
इसकी जानकारी अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तत्काल भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह व अभिषेक सिंह को दी। सभी बनारस रोड पहुंच पहले घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाए। इसके बाद गांधीनगर थाने पहुंच वहां युवक कांग्रेस जिला महासचिव सतीश बारी व छोटू बारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
इस दौरान थाने का माहौल काफी गरम हो गया था। दोनों तरफ से तना-तनी का माहौल होने के बीच पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया। लेकिन गांधीनगर थाने में सतीश बारी हमला करने के बाद न केवल अपने समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों के साथ बैठा हुआ था,
बल्कि थाने से बाहर निकलकर अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी कर रहा था। पुलिस ने मामले में सतीश बारी व छोटू बारी के खिलाफ धारा 341, 147, 294, 506 बी, 323 व आदिवासी अत्याचार अधिनियम की धारा (3-1) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

रायपुर रेफर किए गए घायल
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अश्वनी चौबे को गम्भीर चोट आई थी। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो