scriptदेखे VIDEO : सरगुजा में हुई बर्फ की बारिश, मौसम ने ली करवट और बढ़ गई ठंड | Ambikapur : Video : Snowfall showers in Surguja, weather side and increased cold | Patrika News

देखे VIDEO : सरगुजा में हुई बर्फ की बारिश, मौसम ने ली करवट और बढ़ गई ठंड

locationअंबिकापुरPublished: Jan 02, 2017 04:28:38 pm

Submitted by:

Patrika Desk

शहर सहित इससे लगे इलाकों में गिरे ओले, किसानों की टमाटर, सरसो व अरहर की फसलों को पहुंचा नुकसान, मौतस में दर्ज की गई गिरावट

snowfall in Darima

snowfall in Darima

अंबिकापुर. नए साल के दूसरे दिन की सुबह कोहरे, बारिश व ओले गिरने के साथ हुई। इससे मौसम काफी खुशगवार हो गया। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने दिन में भी ठिठुरन महसूस की। इधर मौसम विभाग ने दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की। अंबिकापुर से लगे ग्रामीण क्षेत्र दरिमा में सुबह व शहर में दोपहर को करीब आधे घंटे तक जमकर ओले गिरे।
शहर में अचानक बफ गिरने से लोग इससे बचने भागते नजर आए। इधर ओले गिरने से किसानों की टमाटर, अरहर व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की खबर है।

सोमवार को सरगुजा संभाग का मौसम काफी बदला नजर आया। सुबह की शुरूआत बारिश से हुई, वहीं दरिमा क्षेत्र में लगभग 9 बजे के आसपास खूब ओले गिरे, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चे जगह-जगह जमा हुए ओले के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस मौसम ने ठंड बढ़ा दी जिससे लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए।

वहीं दोपहर बाद लगभग 1 बजे ठंडी हवाओं के साथ संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक जमकर ओले गिरे। अचानक ओले गिरने से सड़क पर मौजूद लोग बचते नजर आए और भागकर दुकानों व अन्य स्थानों पर शरण ली।

दरिमा क्षेत्र में इन स्थानों पर गिरे ओले

दरिमा क्षेत्र के ग्राम अड़की, रकेली, कुनियाकला, टपरकेला व कर्रा में जमकर ओले गिरे। ग्रामीणों के घर, छत व खेतों में ओले के ढेर लग गए, इस दौरान छोटे बच्चे मस्ती भी करते नजर आए। ओले गिरने से किसानों के रहर व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसलों में लगे फूल पूरी तरह से झड़ गए हैं।

अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग
बारिश व ओले गिरने से ठंड और बढ़ गई है। शीतलहर जैसी हवाओं के चलने से लोगों ने दिन में भी ठिठुरन महसूस की। हर तरफ लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए। कई युवा खुशनुमा हुए मौसम का लुत्फ भी लेते दिखे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास ही आग तापते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो