scriptपत्नी को बेडरूम में छोड़ आंगन में सो रहा था पति, आधी रात कमरे में पहुंचा तो नजारा देख उड़ गए होश, फिर… | Angry wife suicide to hang in midnight | Patrika News

पत्नी को बेडरूम में छोड़ आंगन में सो रहा था पति, आधी रात कमरे में पहुंचा तो नजारा देख उड़ गए होश, फिर…

locationअंबिकापुरPublished: May 18, 2019 08:51:56 pm

दोनों ने एक साल पहले ही किया था प्रेम विवाह, रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Police

Police on the spot

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना अंतर्गत एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का विवाद उसके पति से हो गया था। पति जब आंगन में सोने चला गया तो नाराज होकर पत्नी ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरपुर निवासी उत्तम राम ने एक वर्ष पूर्व गांव की युवती राजपति से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी शहर के नमनाकला स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार की रात पति-पत्नी का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद पति आंगन में सोने चला गया।
पत्नी अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 1 बजे जब पति की नींद खुली और वह कमरे में आया तो उसके होश उड़ गए। पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद पति ने घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो