गौरतलब है कि एक विक्षिप्त महिला लटोरी क्षेत्र में घूमती रहती थी। १७ मार्च को फूलझर नाला के पास मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। इस दौरान उसने अपने कपड़े भी उतार कर फेंक दिए थे लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
सूचना पर दो पुलिसकर्मियों ने हेलमेट पहनकर महिला का मधुमक्खियों से बचाया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह मधुमक्खियों ने डंक मार दिए थे। पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां उपचार के दौरान 18 मार्च की रात उसकी मौत हो गई।
Video: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शिक्षिका ही करा रही थी सामूहिक नकल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
मधुमक्खियों से अब तक 4 की मौतसरगुजा सहित आसपास के क्षेत्रों में मधुमक्खियों का हमला (Bees attack) जारी है। पिछले कुछ दिनों में मधुमक्खियों के हमले में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। एक सप्ताह पूर्व अंबिकापुर शहर के खैरबार के पास मधुमक्खियों ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया था। इसमें उसकी जान चली गई थी।
इसी तरह उदयपुर व मैनपाट में भी मधुमक्खियों के हमले में ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पिछले ढाई महीने में मधुमक्खियों के हमले में 4 लोगों की जान चली गई है।