scriptहत्या का विचित्र मामला, दो-दो पत्नियों की हत्या कर आरोपी ने खुद कर ली आत्महत्या | bizzare murder case killed two wives and committed suicide | Patrika News

हत्या का विचित्र मामला, दो-दो पत्नियों की हत्या कर आरोपी ने खुद कर ली आत्महत्या

locationअंबिकापुरPublished: May 24, 2022 12:09:57 am

Submitted by:

CG Desk

अंबिकापुर शहर में एक विचित्र घटना सामने आई है। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

Gujarat Crime News : बिजली चोरी की जांच करने आए डिप्टी इंजीनियर पर हमला

Gujarat Crime News : बिजली चोरी की जांच करने आए डिप्टी इंजीनियर पर हमला

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में एक विचित्र मामला सामने आया है। जिसमें पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महावीर नगेशिया नाम का एक शख्स महेशपुर में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार को देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और बातों ही बातों में यह विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी की गाला दबा कर हत्या कर दी, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची।

जानकारी के अनुसार पुलिस जब मौके पर पहुंची तब पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक शख्स ने 17 साल पहले अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसने जेल में सजा भी काटी थी। इसके बाद तीन साल पहले ही उसने दूसरी शादी कर ली थी। पड़ोसियों ने बताया की शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था।

मृतक शख्स अकसर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी किया करता था। शनिवार को भी उसने पत्नी के साथ विवाद किया और इसी दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ हाथापाई भी की, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। माना जा रहा है कि पत्नी की मौत से घबरा कर आरोपी ने भी फांसी लगा ली। फिलहाल पड़ोसियों के बयान और घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो