भाजपा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, राजकुमार बंसल, मनीष सिंह, सर्वेश तिवारी, अनिल जायसवाल, सुनील बघेल, अमोघ कश्यप व हैप्पी सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि परसा केते माइंस को प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति दे दी गई है। इसके बाद से ही प्रभावित ग्राम के लोगों द्वारा लगातार अलग-अलग तरीकों से आंदोलन किया जा रहा है।