script21 लाख के ब्राउन शुगर के साथ झारखंड का सप्लायर और तस्कर गिरफ्तार, 24 घंटे पहले पकड़ी थी हेरोइन | BrownSugar smuggling:21 lakh Brown sugar supplier or smuggler arrestef | Patrika News

21 लाख के ब्राउन शुगर के साथ झारखंड का सप्लायर और तस्कर गिरफ्तार, 24 घंटे पहले पकड़ी थी हेरोइन

locationअंबिकापुरPublished: Oct 15, 2021 12:31:51 am

BrownSugar smuggling: नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान (Nava Bihan Nasha Mukti Campaign) के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन पहले ही 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर (Brown Sugar) व हेरोइन (Heroin) के साथ 4 लोगों को किया था गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर 3 और ब्राउन शुगर के तस्कर गिरफ्तार

2 Brown sugar smugglers arrested

Brown sugar smugglers arrested

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पिछले 2 दिनों से नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने 210 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय सप्लायर व एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है। 1 दिन पूर्व सरगुजा पुलिस ने एक करोड़ 11 लाख के ब्राउन शुगर व हेरोइन के साथ 2 महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर में गुरुवार को पत्रवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आईजी अजय कुमार यादव के निर्देशन में नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत लगातार नशेडिय़ों तथा नशे का सौदा करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को 14 अक्टूबर को मुखबिर से जानकारी मिली कि शंकर घाट टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास एक युवक गढ़वा झारखंड से ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है।

पति के कहने पर पत्नी करती थी ये अवैध धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल

वह ब्राउन शुगर की सप्लाई अंबिकापुर खालपारा निवासी प्रकाश गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता को करने वाला है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने झारखंड के गढ़वा से आए सप्लायर सुनील प्रसाद पिता स्व. ओम प्रकाश राम उम्र 32 वर्ष गढदेवी मोहल्ला गढ़वा निवासी के कब्जे से 200 ग्राम ब्राउन शुगर व खरीदार प्रकाश गुप्ता उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 21 लाख रुपए बताई जा रही है।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, विनय सिंह, प्रमोद पांडेय, आरक्षक जयदीप सिंह, विमल कुमार, रजत तिर्की, शिवकुमार राजवाड़े शामिल रहे। पत्रवार्ता के दौरान एएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी एसएस पैकरा उपस्थित थे।

जेब मे 2 लाख रुपए का ब्राउन शुगर रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था शहर का युवक, पुलिस ने भेजा जेल


1 दिन पूर्व 4 आरोपी भेजे गए हैं जेल
सरगुजा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को ब्राउन शुगर व हेरोइन के अवैध कारोबार की सरगना बिहार के सासाराम निवासी महिला गीता सोनी सहित झारखंड के गढ़वा निवासी मृत्युंजय गुप्ता, स्थानीय खरीदार रसेल एक्का को 1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था।
वहीं बुधवार को ही कोतवाली पुलिस ने भी शहर के खालपारा निवासी 55 वर्षीय महिला मानमति को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया था।


सुनील 10 वर्षों से कर रहा नशे का अवैध कारोबार
एसपी अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि आरोपी सुनील प्रसाद आदतन नशे का कारोबारी है। वह पिछले 10 वर्षों से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है। उसका संपर्क बुधवार को भेजी गई ब्राउन शुगर की सप्लायर गीता सोनी से भी है।
वह गीता सोनी से ब्राउन शुगर लेकर गढ़वा व अंबिकापुर के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी सुनील को काफी सक्रियता से घेराबंदी कर पहली बार पकड़ा गया है।

1 करोड़ 10 लाख की हेरोइन और ब्राउनशुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार, महिला ही है मुख्य सरगना


जेल से छूटने के बाद फिर शुरू किया अवैध कारोबार
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश गुप्ता भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। साढ़े 5 वर्ष जेल में रहने के बाद ६ माह पूर्व वह छूटा था। जेल से छूटते ही पुन: ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया।
वह पूर्व में गांधीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं एसपी ने बताया कि नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो