scriptपुलिया के रिटेनिंग वाल टकराई कार, ढाबा व्यवसायी की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ | Car Accident: Dhaba businessman death in car accident | Patrika News

पुलिया के रिटेनिंग वाल टकराई कार, ढाबा व्यवसायी की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

locationअंबिकापुरPublished: Apr 17, 2022 05:11:00 pm

Car Accident: हादसे (Road accident) में चाचा घायल, रायगढ़ जिले के कापू-पत्थलगांव मार्ग पर हुआ हादसा, कार स्वयं चला रहे थे व्यवसायी, निजी काम से पत्थलगांव जाने के दौरान हुए हादसे (Accident) का शिकार

Car accident in Patthalgaon

Car Accident

अंबिकापुर. Car Accident: कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप शनिवार की सुबह कार पुलिया के रिटेनिंग वाल से टकरा जाने से अंबिकापुर निवासी 50 वर्षीय रितेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनके चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रितेश वर्मा एक तेज तर्रार पत्रकार के साथ अच्छे वकील भी थे। उनके असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर है। रविवार को सुबह शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

अंबिकापुर के गुदरी चौक निवासी 50 वर्षीय रितेश वर्मा शनिवार की सुबह निजी कार्य से अपने चाचा श्याम वर्मा के साथ कार से पत्थलगांव जाने निकले थे। रास्ते में कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप करीब ११.३० बजे कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने रितेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
जबकि उनके चाचा का इलाज चल रहा है। घटना के समय कार रितेश वर्मा ही चला रहे थे। रितेश वर्मा तेज तर्रार पत्रकार के साथ एक अच्छे वकील भी थे। वे हिन्दी दैनिक पत्रिका सहित अन्य अखबारों में अपनी सेवा दे चुके थे। फिलहाल अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रीन आईलैंड ढाबा का संचालन कर रहे थे।

शहर में थी अलग पहचान
स्व. रितेश वर्मा अपने जीवन काल में राजनीति से लेकर वकालत व पत्रकारिता में सक्रिय रहे। मिलनसार छवि के कारण उन्होंने इन क्षेत्रों में अलग ही पहचान बना ली थी। वे लोगों के बीच लोकप्रिय भी थे। वे सरगुजा प्रेस क्लब में उपाध्यक्ष तथा भाजपा पार्षद विकास वर्मा (रिंकू) के बड़े भाई थे।

परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर
सडक़ दुर्घटना में रितेश वर्मा के असामयिक निधन हो जाने से उनके परिवार सहित शहर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह शंकर घाट स्थित मुक्तिधाम मे किया गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्री व मां को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के कई लोग सोशल मीडिया पर घटना पर शोक जताते हुए स्व. रितेश वर्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो