scriptचंदेल बोले- सरगुजा की तीनों विधानसभा में कैसे खिले कमल, इसकी करें चिंता, मिलकर करना होगा काम | Chandel said- worry about how lotus blooms in 3 assembly of Surguja | Patrika News

चंदेल बोले- सरगुजा की तीनों विधानसभा में कैसे खिले कमल, इसकी करें चिंता, मिलकर करना होगा काम

locationअंबिकापुरPublished: Jan 18, 2021 12:19:32 am

Political news: भाजपा प्रदेश महामंत्री (BJP state general secretary) व संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने बूथ कार्यकर्ताओं को महत्व देने पर दिया जोर

चंदेल बोले- सरगुजा की तीनों विधानसभा में कैसे खिले कमल, इसकी करें चिंता, मिलकर करना होगा काम

Narayan Chandel in meeting,Narayan Chandel in meeting,Narayan Chandel in meeting

अम्बिकापुर. भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह चन्देल ने रविवार को भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक व परिचयात्मक बैठक ली। चन्देल ने जिला के सभी पदाधिकारियों से चर्चा विमर्श किया तथा आगामी चुनाव में तन-मन से तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक में उन्होने कहा कि जिला व संभाग के प्रभारी लगातार दौरा कर रहे हैं तथा जिला व मंडल प्रभारियों को भी गांव के अंतिम घर तक दौरा करना है। किसान के मुद्दों को लेकर अब 22 जनवरी को जिलास्तरीय बड़े धरने- प्रदर्शन की तैयारी हमें करनी है। धरना प्रदर्शन समाप्ति के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा तथा गिरफ्तारी दी जायेगी।
सरगुजा भाजपा संगठन की मजबूती पर बल देते हुये उन्होंने बताया कि जिले व मंडल स्तर पर होने वाली बैंठकें कामकाजी होंगी। आने वाले दिनों में तीनों विधान सभा में कैसे कमल खिले, इस बात की चिंता करनी है, बूथ के कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और इसके लिए हमें तत्पर रहना होगा।
सरगुजा भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है आवश्यकता है सामूहिकता भाव के साथ सभी को काम पर लगाने की। मिशन 2023 में भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए।
जोशीले अंदाज में चंदेल ने कहा कि वक्त बहुत कम है जितना दम है लगा दो, कुछ लोगों को मैं समझाता हूं, कुछ को तुम समझा दो। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यू गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन देवनाथ पैकरा ने किया।

हम सब एक सूत्र में पार्टी हित में करेंगे काम
सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब एक सूत्र में पार्टी हित में कार्य करेंगे। पिछड़ावर्ग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बैठक के सम्बोधन में कहा कि सरगुजा भाजपा की नई टीम से बहुत सारी उम्मीदें हैं। भाजपा केवल चुनाव में कार्य करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि निरंतर प्रतिदिन मिलकर कर्म करने वाली पार्टी है। पार्टी नए लक्ष्य नए मानक तय कर कार्य करे, मेरी शुभकामनाएं हैं।
भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा कि विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है, अब जिला स्तरीय प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है। मिशन 2023 की सफलता में सरगुजा जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा ऐसा संदेश कार्यक्रम के माध्यम से जाना चाहिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में मंचासीन पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, राम लखन पैकरा, फूलेश्वरी सिंह व प्रबोध मिंज रहे। इस अवसर पर प्रशांत शंकर त्रिपाठी, विनोद हर्ष, अम्बिकेश केसरी, डीके पूरिया, मंजूषा भगत, भुनेश्वर राजवाड़े, विजय व्यापारी, रोशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, विकास पाण्डेय, मधु चौदहा, सीमा मिंज, राज कुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो