scriptChandra Grahan 2021 Niyam: चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये काम, ग्रहण से पहले और बाद में जरूर करें ये काम | Chandra Grahan 2021 Niyam: Do not do these work during Chandra Grahan | Patrika News

Chandra Grahan 2021 Niyam: चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये काम, ग्रहण से पहले और बाद में जरूर करें ये काम

locationअंबिकापुरPublished: Nov 18, 2021 08:37:33 pm

Chandra Grahan 2021 Niyam: 19 नवंबर को साल का आखिरी और सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है, इस ग्रहण का कुछ राशियों पर अच्छा और कुछ पर नकारात्मक प्रभाव (Negative effect) पड़ता है, ग्रहण के दौरान कई कार्यों को करना वर्जित (Prohibeted) माना जाता है

Chandra Grahan 2021 Niyam

Chandra Grahan 2021 Niyam

Chandra Grahan 2021 Niyam: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल का आखिरी व सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को 19 नवंबर को लगेगा। यह चंद्रगहण आंशिक होगा, यानी इसमें सूतक नहीं लगेगा। ऐसी मान्यता है कि सूतक के दौरान कुछ नियमों का पालन करना होता है।
आंशिक व खंडग्रास ग्रहण की स्थिति सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। ग्रहण के दौरान कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे करना वर्जित होता है, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास ख्याल रखना चाहिए। ग्रहण से पहले व ग्रहण के बाद भी कुछ जरूरी काम को कर लेना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान ये काम करने से बचें
चंद्रग्रहण के दौरान खाना बनाने के अलावा उसे खाने व पीने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान पूजा बिल्कुल भी न करें तथा मंदिर के दरवाजे बंद कर रखें।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए, इस दौरान वे घर से बाहर न निकलें। ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों का टच नहीं करना चाहिए। इस दौरान सोना भी शुभ नहीं होता है।

Chandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव


ग्रहण के पहले और बाद में ये करें
ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें, इससे शुद्धता बनी रहती है। ग्रहण के दौरान आप भगवान का नाम जपे और मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई कर गंगा जल छिड़कें और नहा लें। इसके बाद अन्न दान करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो