scriptबहाना बनाकर महिला घुसी शौचालय में, काफी देर तक बाहर नहीं आई तो नगर सैनिक ने झांका, नजारा देख रह गया सन्न | Chhattisgarh crime: Women escaped from Nari niketan | Patrika News

बहाना बनाकर महिला घुसी शौचालय में, काफी देर तक बाहर नहीं आई तो नगर सैनिक ने झांका, नजारा देख रह गया सन्न

locationअंबिकापुरPublished: Aug 10, 2019 09:11:49 pm

Chhattisgarh crime: न्यायालय के आदेश पर महिला को नारी निकेतन में रखा गया था, तबियत खराब होने व शौच का बहाना बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Chhattisgarh crime

Chhattisgarh crime

अंबिकापुर. न्यायालय के आदेश पर एक महिला को नारी निकेतन में रखा गया था। शनिवार की रात महिला ने शौच जाने का बहाना किया और शौचालय के भीतर से किसी व्यक्ति की सहायता से सीढ़ी के सहारे बाउंड्री फांद कर भाग गई। नारी निकेतन की अधीक्षिका ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी प्रतिमा मिश्रा पति शंभु मिश्रा को 25 जुलाई 2019 को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर नारी निकेतन में रखा गया था। 6 अगस्त को महिला की तबियत खराब होने पर उसे रात 1.30 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहां ८ अगस्त को महिला के पति व पिता उससे मिलने पहुंचे थे। 9 अगस्त की रात महिला नारी निकेतन में थी। रात 2.30 बजे महिला ने नगर सैनिक मागे्रट टोप्पो से कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है शौच जाना है। इसके बाद नगर सैनिक द्वारा उसे शौचालय ले जाया गया।
काफी देर तक महिला जब बाहर नहीं निकली तो नगर सैनिक ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसी बीच महिला किसी व्यक्ति की मदद से सीढ़ी के सहारे बाउंड्री फांद कर फरार हो गई।

अधीक्षिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला के भागने के बाद नगर सैनिक ने इसकी जानकारी नारी निकेतन की अधीक्षिका को दी। अधीक्षिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पूर्व में भी भागने का प्रयास किया था।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित अन्य खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो