scriptछत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस जवानों के कंधे पर लगे कैमरे, ये है खासियत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने की शुरुआत | Chhattisgarh police: Camera's on Chhattisgarh police shoulders | Patrika News

छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस जवानों के कंधे पर लगे कैमरे, ये है खासियत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने की शुरुआत

locationअंबिकापुरPublished: Oct 26, 2019 08:47:07 pm

Chhattisgarh police: पुलिस व आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध बनाने की गई शुरुआत, शहर के पांच अलग-अलग चौक पर तैनात रहेंगे जवान

छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस जवानों के कंधे पर लगे कैमरे, ये है खासियत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने की शुरुआत

Cameras on police shouldrs

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस (Chhattisgarh police) जवानों के कंधे पर कैमरे लगाए जाने की शुरुआत अंबिकापुर से की गई। रविवार को पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने यातायात आरक्षकों के कंधे पर हाई लेंस के डिवाइसयुक्त कैमरे लगाकर इस योजना की शुरूआत की। इसमें 35 जीबी तक के डाटा रेकॉर्डिंग कर सुरक्षित रखने की भी सुविधा है। इससे पुलिस व आम नागरिक के संबंध बेहतर होंगे।

सरगुजा पुलिस के कंधे अब हाई डिवाइसयुक्त कैमरे से लैस होंगे। इसकी शुरूआत रविवार को पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की। एसपी आशुतोष सिंह की पहल पर शहर के पांच चौक पर तैनात यातायात जवानों के कंधे पर कैमरे लगे होंगे।
इन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में इनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। सरगुजा पुलिस ने एक ऐसी डिवाइस का शुभारंभ किया। जो पुलिस वालों के कंधे पर एक कैमरे की तरह लगा रहेगा।
इस डिवाइस में अच्छी क्वालिटी का कैमरा लगा हुआ है, इसमें 35 जीबी तक का डाटा रेकॉर्ड करने की भी व्यवस्था है। कैमरे द्वारा अच्छे से आवाज को भी रेकॉर्ड किया जा सकेगा।


प्रदेश में सरगुजा पुलिस से हुई शुरूआत
छत्तीसगढ़ में इस डिवाइस की शुरुआत सरगुजा पुलिस (Surguja police) से की गई है। जिला पुलिस के 5 पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस डिवाइस को लगाया। इस दौरान एसपी आशुतोष सिंह, एएसपी ओम प्रकाश चंदेल भी मौजूद थे। एक कैमरे की लागत लगभग 18 हजार रुपए है।
छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस जवानों के कंधे पर लगे कैमरे, ये है खासियत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस ने की शुरुआत
विवाद रोकने की गई पहल
पुलिस के कंधों पर कैमरा लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बना रहे। कई बार पुलिस के साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हैं, या फिर पुलिस द्वारा किसी के साथ अनावश्यक विवाद किया जाता है, तो यह डिवाइस इन तरह की घटनाओं को कैप्चर कर लेगा। इस पहल से जनता और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।

इन स्थानों पर तैनात रहेंगे जवान
यातायात जवानों के कंधे पर इस डिवाइस को लगाकर शुरूआत की गई। शहर के अंबेडकर चौक, गांधी चौक, मामाया चौक व अग्रसेन चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले ट्रैफिक जवानों के कंधे पर कैमरे लगाए गए हैं।

सरगुजा पुलिस से जुड़ीं खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja Police

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो