13 सितंबर को पॉजिटिव होने के बाद वृद्ध के परिजनों द्वारा उसे अंबिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बिलासपुर एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रविवार की सुबह रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सरगुजा जिले के बतौली निवासी 70वर्षीय वृद्ध 13 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। वहीं सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रख कर इलाज कर रहे थे।
स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन अस्पताल प्रशाासन से अनुरोध कर विशेष इलाज के लिए बिलासपुर के केयर एंड क्योर अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वृद्ध की मौत (Corona death) हो गई।
इसके बाद परिजन शव को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इसके बाद जिला प्रशासन की निगरानी में शव को परिजन को अंतिम संस्कार करने के लिए सौंप दिया गया।
फिर मिले 57 पॉजिटिव
सरगुजा जिले में रविवार को फिर 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव अंबिकापुर शहर के हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1800 के करीब पहुंच गई है।