मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बलरामपुर निवासी 8 वर्षीय बालिका को 2 मई को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 8 मई की सुबह 9.30 बजे मौत (Death from corona) हो गई। सरगुजा जिले के ग्राम करजी निवासी 65 वर्षीय पुरुष को 7 मई को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 8 मई की सुबह 7 बजे मौत हो गई।
रामानुजगंज निवासी 53 वर्षीय पुरुष को 7 मई को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 8 मई की सुबह 4 बजे मौत हो गई। अंबिकापुर नवापारा निवासी 56 वर्षीय पुरुष को 4 मई को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 8 मई की सुबह 5.30 मौत हो गई। उदयपुर निवासी 18 वर्षीय युवक को 6 मई को भर्ती कराया गया था। यहां 7 मई की रात 11.30 बजे मौत हो गई।
गांधीनगर क्षेत्र के 3 मरीजों ने तोड़ा दम
इसी प्रकार गांधीनगर अंबिकापुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष को 30 अपै्रल को भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 7 मई की रात 11 बजे मौत हो गई। वहीं गांधीनगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष को 7 मई को भर्ती कराया गया था।