scriptपालिका क्षेत्र में होने लगा वार्ड वार विकास | ward wise development in municipaliti area | Patrika News

पालिका क्षेत्र में होने लगा वार्ड वार विकास

locationअंबिकापुरPublished: Oct 20, 2016 10:59:00 pm

Submitted by:

​babulal tak

जिले के डेगाना की नवगठित नगरपालिका क्षेत्र के पहले सवा साल के कार्यकाल में विकास दिखने लगा है।

विकास कार्यो को लेकर पालिका अध्यक्ष राधाकिशन बिन्दा सहित प्रशासन के सभी लोगों की सक्रियता से गति मिलने लगी है। पालिका अध्यक्ष स्वयं सारे कामकाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वार्डवार विकास कार्य शुरू होने से लोगों की उम्मीदें बढऩे लगी है। ग्राम पंचायतों से जोडक़र नगरपालिका बनने के बाद लोगों को पालिका क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी थी। शुरुआती दौर में पालिका की धीमी रही गति ने इसके बाद अब विकास कार्य की रफ्तार बढ़ी है। 
होने लगी काया पलट
शहर के वार्डो में विकास होने से कायापलट होने लगी है। शहरी क्षेत्र व बाजारों बदहाल सडक़ों की पालिका ने सुध ली है। गड्ढों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था भी पटरी पर आ गई, वार्डो में नालियों का निर्माण, सडक़ का निर्माण, ग्रेवल सडक़ का निर्माण सहित पुराने व कच्चे रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कर साफ-सुथरा करने का काम भी पालिका ने कर दिखाया है। सदर बाजार में दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाकर भी पालिका ने यातायात व्यवस्था के लिए लाइनिंग कराई है। 
वार्ड 5 पायलट प्रोजेक्ट
पालिका अध्यक्ष ने टीम के साथ मिलकर वार्डवार विकास का खाका तैयार किया है। वार्डो विकास को लेकर वार्ड 5 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया है। वार्ड के पुराने कई साल से बंद रास्तों की सुध ली गई है। रास्तों का अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया गया। शहर में नालियो व सडक़ों में पुराने व नालियों के क्रॉसिंग बनवाए गए है। मुक्तिधाम में सफाई के साथ स्वच्छता का जिम्मा लिया। 
शहर विकास प्राथमिकता
शहर को साफ-सुथरा, सुन्दर बनाना और विकास प्राथमिकता है। वार्ड 5 व टंकीपुरा क्षेत्र में मौहल्लेवासियों की ओर से पहल करते हुए रास्तों से अतिक्रमण हटाकर विकास में भागीदारी निभाई है। एक-एक विकास कार्य हाथ में लेकर गति बढ़ाएंगे। विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे।
– राधाकिशन बिन्दा चेयरमैन नगरपालिका, डेगाना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो