scriptसरगुजा संभाग में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 15 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 24 घंटे के भीतर मिले 9 मरीज | Covid-19: 2 more corona positive found in Surguja region | Patrika News

सरगुजा संभाग में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 15 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 24 घंटे के भीतर मिले 9 मरीज

locationअंबिकापुरPublished: May 24, 2020 04:16:51 pm

Covid-19: स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ से अब से कुछ देर पहले ही हुई पुष्टि, एक मरीज सरगुजा तथा दूसरा कोरिया जिले से

सरगुजा संभाग में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 15 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 24 घंटे के भीतर मिले 9 मरीज

Covid-19

अंबिकापुर. कोरोना पॉजिटिवों के आंकड़े लगातार छत्तीसगढ़ में बढ़ते जा रहे हैं। सरगुजा संभाग भी इससे अछूता नहीं है। अब से कुछ देर पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार सरगुजा व कोरिया जिले में फिर 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
सरगुजा में मिला पॉजिटिव मरीज मैनपाट के एक क्वारेंटाइन सेंटर का है, जबकि कोरिया जिले में मिला पॉजिटिव गुजरात से लौटा श्रमिक है। दोनों को कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।

सरगुजा संभाग के सरगुजा व कोरिया जिले में 24 घंटे के भीतर 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। 23 मई को सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 3 तथा कोरिया जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं आज फिर दोनों जिले में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं।
ऐसे में सरगुजा संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। हम आपको बता दें कि सूरजपुर व बलरामपुर जिले से भी 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अकेले सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 5 तथा मैनपाट में 2 मरीज हैं।

गुजरात से लौटा था श्रमिक युवक
कोरिया जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज 8 दिन पूर्व गुजरात से लौटा था। वह वहां मजदूरी करता था। वह जिले के कटकोना क्षेत्र का निवासी है।

गुजरात से लौटने के बाद उसे गांव के बाहर पंचायत भवन में क्वारेंटाइन किया गया था। इसी बीच उसमें कोरोना के लक्षण आने के बाद 23 मई को ही उसे खडग़वां क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया था। उसका सैंपल तत्काल रायपुर भेजा गया और आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो