scriptसेंट्रल जेल में भी कोरोना की दस्तक, इलाज के दौरान 2 बंदी मिले पॉजिटिव, जिले में आज कुल 60 नए पॉजिटिव | Covid-19: Central jail 2 prisoner found covid-19, today found 60 new | Patrika News

सेंट्रल जेल में भी कोरोना की दस्तक, इलाज के दौरान 2 बंदी मिले पॉजिटिव, जिले में आज कुल 60 नए पॉजिटिव

locationअंबिकापुरPublished: Sep 23, 2020 10:52:35 pm

Covid-19: जिले में नहीं रुक रहा कोरोना का संक्रमण, मंगलवार को अंबिकापुर में मिले थे 76 कोरोना पॉजिटिव

सेंट्रल जेल में भी कोरोना की दस्तक, इलाज के दौरान 2 बंदी मिले पॉजिटिव, जिले में आज कुल 60 नए पॉजिटिव

Central jail Ambikapur

अंबिकापुर. केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में कोरोना (Covid-19) पहले ही दस्तक दे चुका था। अब यह जेल के बंदियों तक पहुंच गया है। केन्द्रीय जेल के 2 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि लगभग एक दर्जन जेल कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। कई संक्रमित कर्मचारी होम आइसोलेशन में हैं तो किसी का इलाज चल रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज काफी संख्या में मरीज पाए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में केन्द्रीय जेल के दो बंदी, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी, महिला थाना से पुलिसकर्मी सहित ७८ पॉजिटिव पाए गए थे। बंदी के अलावा जेल के प्रहरी सहित अन्य स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं।
जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया कि अभी जेल परिसर सुरक्षित है। पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए एक बंदी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दूसरा बंदी सूरजपुर जेल से भेजा गया था। उसे जेल गेट से ही जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था।
पॉजिटिव आने पर दोनों बंदियों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल अंबिकापुर में दाखिल करा दिया गया है। वहीं इससे पूर्व कई स्टाफ संक्रमित पाए जा चुके हैं। लेकिन वे लक्षण पाए जाने से पहले से ही वह ड्यूटी नहीं आ रहे थे।

जिले में आज मिले 60 पॉजिटिव
इधर बुधवार को सरगुजा जिले में कुल 60 मरीज पाए गए हैं। 60 मरीजों में सिर्फ 46 अंबिकापुर के अलग-अलग इलाकों से पाए गए हैं। सरगुजा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए ही जिला प्रशासन ने सख्त नियमों के साथ 7 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो