scriptकोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत से संख्या पहुंची 38, इधर स्वस्थ होकर घर लौटी महिला फिर पॉजिटिव | Covid-19: Corona death figure reached 38 in Surguja, one more died | Patrika News

कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत से संख्या पहुंची 38, इधर स्वस्थ होकर घर लौटी महिला फिर पॉजिटिव

locationअंबिकापुरPublished: Oct 24, 2020 06:10:05 pm

Covid-19: सरगुुजा जिले में कुल संक्रमितों (Corona positive) की संख्या 3900 से पार, 3484 संक्रमितों ने कोरोना को दे दी है मात, अन्य संक्रमित कोविड अस्पताल (Covid hospital) के अलावा होम आइसोलेशन में

कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत से संख्या पहुंची 38, इधर स्वस्थ होकर घर लौटी महिला फिर पॉजिटिव

Demo pic

अंबिकापुर. जिले में कोरोना (Covid-19) का कहर जारी है। हर रोज मौत के मामले सामने आ रहे हैं। अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत (Death from corona) हो गई। उसे गुरुवार को पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था।
अब तक कोरोना से 38 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 3953 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 3484 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।

शहर के कोरोना पॉजिटिव एक और व्यक्ति की मौत, नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा, 5 दिन में 7 की मौत


जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई। उसे पॉजिटिव आने पर गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी थी।
इस कारण चिकित्सक उसे वेंटीलेटर पर रखकर इलाज कर रहे थे। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना से हर रोज मौत के मामले सामने आ रहे हैं।

अंबिकापुर में 24 घंटे के भीतर 3 कोरोना संक्रमितों की मौत, आज जिले में मिले 64 पॉजिटिव


स्वस्थ होने के बाद पुन: आए लक्षण
शहर के केदारपुर की 65 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 9 अक्टूबर को कोविड अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने पर उसे 19 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था और होम आइसोलेशन किया गया था। होम आइसोलेशन में गुरुवार को तबियत खराब हो गई।
इस कारण पुन: उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 52 वर्षीय देवराम नागेश को भी कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद पुन: होम आइसोलेशन में तबियत बिगडऩे पर कोविड अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो