इसी बीच उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid-19) आ गई तो बैंक के अन्य कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। फिलहाल चारों पॉजिटिवों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरगुजा जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) के आंकड़े में और इजाफा हुआ है। अंबिकापुर में आज 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें शहर के महामाया पारा कंटेनमेंट जोन स्थित 42 वर्षीय युवक, उसकी पत्नी व 15 वर्षीय बेटा शामिल हैं। ये सभी मोहल्ले में ही कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
काम कर रहा था बैंक कर्मी
शहर में संचालित एक्सिस बैंक का 31 वर्षीय एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मिला है, वह शिवधारी कॉलोनी निवासी है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक्सिस बैंककर्मी के संपर्क में उक्त युवक आया था। उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था।
सैंपल देने के बाद भी युवक बुधवार को काम करने बैंक पहुंचा था। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि की। यह जानकारी लगते ही बैंक कर्मियों में हडक़ंप मच गया। अब सभी का सैंपल लेने की तैयारी चल रही है।