scriptकिर्गिस्तान से अंबिकापुर लौटे 2 और युवक-युवती निकले कोरोना पॉजिटिव, 6 हुई पॉजिटिवों की संख्या | Covid-19: Kyrgyzstan returned Young girl and man found covid-19 | Patrika News

किर्गिस्तान से अंबिकापुर लौटे 2 और युवक-युवती निकले कोरोना पॉजिटिव, 6 हुई पॉजिटिवों की संख्या

locationअंबिकापुरPublished: Jul 04, 2020 10:20:57 pm

Covid-19: अंबिकापुर के कोविड अस्पताल में अब किर्गिस्तान से लौटे 6 मेडिकल स्टूडेंट का चल रहा इलाज, बाकी हो चुके डिस्चार्ज, आज भी बलरामपुर के 5 को दी गई छुट्टी

किर्गिस्तान से अंबिकापुर लौटे 2 और युवक-युवती निकले कोरोना पॉजिटिव, 6 हुई पॉजिटिवों की संख्या

5 corona patient discharged

अंबिकापुर. जिले में कोरोना संक्रमण (Covid-19) रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को युवक व युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों कुछ दिन पूर्व अपने साथियों के साथ किर्गिस्तान से लौटे हैं और पेड क्वारेंटाइन सेंटर में रुके थे, जो जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पूर्व भी किर्गिस्तान से लौटे 4 युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड अस्पताल में चल रहा है। वहीं 5 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
सभी मरीज बलरामपुर जिले के थे। अब तक कुल 210मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। शेष 6 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।


216 मरीज हुए थे भर्ती
कोरोना (Covid-19) से संक्रमित 216 मरीजों को अब तक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सरगुजा जिले के 52 में से 48 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं सूरजपुर जिले से 6 मरीजों में से 5 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरिया जिले से 37 मरीज को भर्ती कराया गया था।
इनमें सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं शनिवार को बलरामपुर जिले के भर्ती 5 और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब बलरामपुर जिले का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।


सिर्फ किर्गिस्तान से लौटे 6 बचे हैं संक्रमित
कोविड अस्पताल में अंबिकापुर में सरगुजा जिले के 4 व सूरजपुर जिले के 2 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है। ये सभी किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल स्टूडेंट हैं। ये सभी कुछ दिन पूर्व ही वहां से लौटे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो