scriptमहापौर की रिपोर्ट आई निगेटिव, कमिश्नर और 10 कर्मचारी होम आइसोलेट, दवा व्यवसायी की पत्नी-बेटा व पिता भी पॉजिटिव | Covid-19: Mayor report negative, commissioner home isolated | Patrika News

महापौर की रिपोर्ट आई निगेटिव, कमिश्नर और 10 कर्मचारी होम आइसोलेट, दवा व्यवसायी की पत्नी-बेटा व पिता भी पॉजिटिव

locationअंबिकापुरPublished: Jul 11, 2020 12:05:14 pm

Covid-19: इधर निगम कर्मचारी के 4 और रिश्तेदार निकले कोरोना पॉजिटिव, निगम के ७० कर्मचारियों का जांच के लिए लिया जा रहा सैंपल

महापौर की रिपोर्ट आई निगेटिव, कमिश्नर और 10 कर्मचारी होम आइसोलेट, दवा व्यवसायी की पत्नी-बेटा व पिता भी पॉजिटिव

Nagar Nigam Ambikapur

अंबिकापुर. शहर में कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के अंदर 12 संक्रमित मिले हैं। वहीं गुरुवार की दोपहर निगम कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव 74 वर्षीय पिता की मौत इलाज के दौरान रायपुर में हो गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया।
मृतक के संपर्क में आने से इसका बेटा भी संक्रमित हो गया है, जो नगर निगम में कर्मचारी है। धीरे-धीरे यह चेन बढ़ता गया और मृतक के परिवार के कुल 10 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। वहीं निगम कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद नगर निगम कार्यालय को सील कर दिया गया है।
इसके संपर्क में आए 10 कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। नगर निगम के महापौर, आयुक्त सहित 70 कर्मचारियों का सैंपल लिया जा रहा है, जिसमें महापौर की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जबकि नगर निगम आयुक्त की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
वहीं बलरामपुर जिले के बलंगी निवासी एक शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) पाया गया है। यह बलंगी के कन्या छात्रावास क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहे एक शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर डीसी रोड निवासी दवा व्यवसायी की पत्नी, बेटा व पिता भी पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गुरुवार को एक निगम कर्मचारी सहित 6 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव (Covid-19) पाया गया निगम कर्मचारी कोरोना से मृत वृद्ध का बेटा है। कोरोना के इस चेन ने धीरे-धीरे परिवार के कई लोगों को संक्रमित कर दिया है।
वहीं शुक्रवार को निगम कर्मी के 4 और रिश्तेदार पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बलरामपुर जिले के बलंगी निवासी एक शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बलंगी के कन्या छात्रावास क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी कर रहा था।
दो दिन पूर्व तबियत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था और कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, जो रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव पाया गया है।
इधर डीसी रोड निवासी 47 वर्षीय केमिस्ट के बाद अब उसकी पत्नी, 9 वर्षीय बेटा व पिता भी पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोपहर में कराया गया भर्ती
गुरुवार की रात को शहर के मोमिनपुरा व रसूलपुर इलाके में 6 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) पाए गए थे। इन सभी संक्रमितों को शुक्रवार की दोपहर में भर्ती कराया गया है, जबकि पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य व जिला प्रशासन की पहल पर तत्काल संक्रमितों को अस्पपताल में भर्ती कराना है। यह सभी घर में ही थे।

महापौर की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना से मृत वृद्ध का बेटा निगम के राजस्व विभाग का कर्मचारी है, इसके संपर्क में निगम के 10 कर्मचारी आए हैं। इसके बाद से नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच हडक़ंप मचा हुआ है। निगम के लगभग 70 कर्मचारियों की कोविड जांच कराई जाएगी।
वहीं महापौर डॉ. अजय तिर्की का भी कोरोना जांच कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जबकि निगम आयुक्त हरेश मंडावी का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। निगम आयुक्त सेल्फ क्वारेंटाइन में हैं।

निगम के दस कर्मचारी होम आइसोलेट
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के संपर्क में 10 अन्य कर्मचारी आए हैं। इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इन सभी की रिपोर्ट आना बाकी है।

दो निजी अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर 7 दिन के लिए बंद
कोरोना पॉजिटिव पाया गया दवाओं का थोक व्यवसायी कुछ दिन पूर्व शहर के दो निजी अस्पताल व एक डायग्नोस्टिक संटर में अपना स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचा था।
इसके बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी व रेडियोलॉजिस्ट का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एहतियातन निजी अस्पताल प्रबंधन व डायग्नोस्टिक सेंटर की सहमति पर संस्थानों को 7 दिन के लिए बंद करा दिया गया है।

दो और मरीज हुए डिस्चार्ज
अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल से शुक्रवार को दो और कोरोना पीडि़त मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यह दोनों मरीज कुछ दिन पूर्व किर्गिस्तान से लौटे थे। अब तब 213 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 25 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। इसमें सरगुजा के 21, कोरिया के 2, बलरामपुर व सूरजपुर के १-१ मरीजों का इलाज चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो