scriptशहर के शिवधारी कॉलोनी का एक हिस्सा कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना पॉजिटिव महिला रुकी थी यहां | Covid-19: Shivdhari colony one part announced containment zone | Patrika News

शहर के शिवधारी कॉलोनी का एक हिस्सा कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना पॉजिटिव महिला रुकी थी यहां

locationअंबिकापुरPublished: Jun 01, 2020 02:01:52 pm

Covid-19: हैदराबाद से लौटने के बाद गर्भवती महिला शिवधारी कॉलोनी स्थित घर गई थी, वहां वह पड़ोसियों से भी मिली थी

शहर के शिवधारी कॉलोनी का एक हिस्सा कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना पॉजिटिव महिला रुकी थी यहां

Shivdhari colony

अंबिकापुर. कानपुर व हैदराबाद से लौटीं शहर की दो महिलाओं के रविवार की देर रात कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि रायपुर से की गई। इनमें से हैदराबाद से लौटी गर्भवती महिला एक दिन के लिए अपने शिवधारी कॉलोनी स्थित घर गई थी। यहां वह पड़ोसियों से भी मिली थी।
महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid-19) आने के बाद सरगुजा जिला प्रशासन ने शिवधारी कॉलोनी के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है।

अब इस मोहल्ले में किसी के भी प्रवेश व बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा के लिए ही बाहन निकलने की अनुमति दी जाएगी। वहीं इस मोहल्ले में आवश्यक सुविधाओं की होम डिलीवरी की जाएगी।

गौरतलब है कि शहर के मिशन चौक निवासी 50 वर्षीय एक महिला 24 मई को कानपुर से लौटी थी। इसके बाद वह चोपड़ापारा स्थित एक होटल में बने पेड क्वारेंटाइन में रह रही थी।
वहीं 27 मई को शिवधारी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला भी हैदराबाद से लौटी थी। वह गर्भवती है। परिजन द्वारा उसे बौरीपारा के सिटी-इन होटल बौरीपारा में पेड क्वारेंटाइन में रुकवाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों महिलाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। यहां से 31 मई की देर रात दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया।
रात में ही दोनों को कोविड अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां से गर्भवती महिला को सोमवार को एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया।


हैदराबाद से आकर घर गई थी महिला
हैदराबाद से लौटी गर्भवती महिला एक दिन के लिए अपने शिवधारी कॉलोनी स्थित घर में गई थी। वहीं पेड क्वारेंटाइन में रहने के दौरान उसके पति का भी आना-जाना लगा हुआ था।
इस कारण कलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर शिवधारी कॉलोनी के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। कलक्टर ने निगम को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां पुलिस का भी कड़ा पहरा बैठा दिया गया है।

4 मरीजों की द्वितीय रिपोर्ट भी पॉजिटिव
अंबिकापुर कोविड अस्पताल में सरगुजा संभाग के पांचों जिलों सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया व जशपुर के 65 कोरोना पॉजिटिवों को उपचार चल रहा है। इनमें से 4 मरीजों का द्वितीय रिपोर्ट जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से चारों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आ गई है।
इन चारों मरीजों में एक मैनपाट का 25 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय नवाडीह बलरामपुर निवासी युवक, अंबिकापुर के रसूलपुर निवासी 48 वर्षीय महिला व कोरिया जिले के चिरमिरी का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
शहर के शिवधारी कॉलोनी का एक हिस्सा कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना पॉजिटिव महिला रुकी थी यहां
कोविड अस्पताल हो गया फुल
100 बिस्तरीय कोविड अस्पताल में 65 मरीजों की भर्ती कर इलाज चल रहा है। अब यदि एक साथ और पॉजिटिव मरीज मिले तो यहां भर्ती करने में प्रबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कहा जा सकता है कि यहां की भी स्थिति गंभीर हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो