scriptBreaking News: बिहार से अंबिकापुर लौटे युवक की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इधर ससुर-दामाद भी निकले पॉजिटिव | Covid-19: wife and daughter also corona positive, 2 also positive | Patrika News

Breaking News: बिहार से अंबिकापुर लौटे युवक की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इधर ससुर-दामाद भी निकले पॉजिटिव

locationअंबिकापुरPublished: Jul 08, 2020 12:22:04 pm

Covid-19: बिहार से कुछ दिन पूर्व पत्नी और बेटी के साथ लौटे युवक की पहले ही रिपोर्ट आ चुकी है पॉजिटिव, इधर रायगढ़ से शादी समारोह से लौटे थे ससुर-दामाद

Breaking News: बिहार से अंबिकापुर लौटे युवक की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, इधर ससुर-दामाद भी निकले पॉजिटिव

Covid-19

अंबिकापुर. शहर में भी कोरोना संक्रमितों (Covid-19) की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पूर्व बिहार से पत्नी और बेटी के साथ लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट 5 जुलाई की रात पॉजिटिव आई थी, जबकि पत्नी-बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। इनमें आज पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव निकले।
वहीं रायगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर लौटे शहर के ही एक युवक और उसके ससुर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे शहर में हडक़ंप मच गया है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोविड अस्पताल में संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।

गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में भी कोरोना (Covid-19) पांव पसारता जा रहा है। आए दिन संक्रमित सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के नवादा जिले से कुछ दिन पूर्व लौटे चोपड़ापारा निवासी युवक की रिपोर्ट 5 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। युवक शहर के गांधी चौक स्थित एक मेडिकल दुकान में दवा लेने भी पहुंचा था।
उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के साथ उसकी पत्नी और बेटी भी लौटी थीं। एहतियातन युवक के परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।

इनमें बुधवार को आई रिपोर्ट में पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव निकले। इसके बाद दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि युवक के निवास स्थल वाले मोहल्ले को 6 जुलाई को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था।

ससुर-दामाद भी निकले पॉजिटिव
इधर अंबिकापुर के रसूलपुर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति व उनका दामाद मोमिनपुरा निवासी 24 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों करीबी रिश्तेदार की शादी में रायगढ़ जिले के लैलुंगा गए थे। 26 जून को वहां दोनों बारात में शामिल हुए थे।
वहां से लौटने के बाद दोनों में कोरोना के लक्षण मिले थे। इसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। इन दोनों को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शहर में सब्जी लेने भी निकला था संक्रमित
बताया जा रहा है कि रसूलपुर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग शादी समारोह से लौटने के बाद शहर में सब्जी लेने भी निकले थे। ससुर-दामाद घर में ही थे, इस कारण उनके परिवार के सदस्यों का भी सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार इनमें से एक के परिवार का सदस्य नगर निगम दफ्तर में कार्यरत है। इस कारण निगम दफ्तर को सेनिटाइज किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो