scriptबेटी से मिलने ससुराल गए थे पति-पत्नी, 2 दिन बाद लौटे तो घर का नजारा देख रह गए सन्न, पहुंच गई पुलिस… | Crime in Ambikapur: Theft in Retired bank employee house | Patrika News

बेटी से मिलने ससुराल गए थे पति-पत्नी, 2 दिन बाद लौटे तो घर का नजारा देख रह गए सन्न, पहुंच गई पुलिस…

locationअंबिकापुरPublished: Oct 06, 2019 08:32:05 pm

Crime in Ambikapur: रिटायर्ड बैंककर्मी अपनी पत्नी को साथ लेकर बेटी के ससुराल बस्तर गए थे, वापस आए तो हो चुकी थी वारदात

बेटी से मिलने ससुराल गए थे पति-पत्नी, 2 दिन बाद लौटे तो घर का नजारा देख रह गए सन्न, पहुंच गई पुलिस...

Demo pic

अंबिकापुर. शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है। चोर बेखौफ होकर घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से चोरी का एक और मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर (Theft in house) नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
वारदात के दौरान बैंक कर्मचारी पत्नी के साथ अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल गया था। जब दोनों लौटे तो घर की हालत देखकर वे सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। (Crime in Ambikapur)

शहर के गोधनपुर निवासी जिलेदार सिंह 72 वर्ष रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं। वे अपने घर में पत्नी के साथ रहते हैं। 3 अक्टूबर की रात वे पत्नी के साथ अपनी बेटी के ससुराल बस्तर गए थे। 6 अक्टूबर की सुबह जब पति-पत्नी घर लौटे तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा (Theft in Ambikapur) तथा अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीडि़त ने जब घर की तलाशी ली तो पता चला कि सोने और चांदी के जेवरात के अलावा अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नकद भी गायब हंै। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की।
गांधीनगर पुलिस पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।


बढ़ गई है चोरी की वारदात
शहर में चोरी की वारदात बढ़ गई है। आए दिन चोरियां हो रही हैं लेकिन अधिकांश मामले में पुलिस के हाथ चोर नहीं आ रहे हैं। बाइक चोरों ने तो पुलिस को और परेशान कर रखा है। लगभग हर दिन शहर से बाइक की चोरी हो रही है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो