scriptकांग्रेसी कार्यकर्ता हुए नाराज तो प्रभारी मंत्री बोले- हमारी पार्टी में प्रजातंत्र है भाजपा में नहीं | Democracy: Minister said- Democracy in our party not in BJP | Patrika News

कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए नाराज तो प्रभारी मंत्री बोले- हमारी पार्टी में प्रजातंत्र है भाजपा में नहीं

locationअंबिकापुरPublished: Sep 07, 2021 05:27:51 pm

Democracy: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress workers) ने नाराजगी जताते हुए अपनी ही सरकार (Government) को कठघरे में किया खड़ा, कहा- सरकार अपनी है फिर भी नहीं हो रहे हमारे कोई भी काम

Democracy

Ministers in Ambikapur

अंबिकापुर. सरगुजा जिला मुख्यालय पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया ने नवीन कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी 14 साल तक सरकार नहीं रही फिर भी हमने किसी तरह का काम नहीं मांगा और ना ही ट्रांसफर कराया, लेकिन सरकार आने के बाद भी हमारे कोई काम नहीं हो रहे हैं।
वही बात करें ट्रांसफर और काम देने का, इस तरह का कोई काम पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए कहा कि आपकी सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा। किसी कार्यकर्ता को नाराज होने की जरूरत नहीं है।
वही पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में प्रजातंत्र है जबकि भाजपा में नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम में टेंडर की प्रक्रिया होती है। अचानक कोई चाहे तो किसी भी टेंडर में भाग नहीं ले सकता है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बारे में कहा कि सरकार बनने के बाद लोगों में आशाएं है।

स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि चुनाव से पूर्व हमारी सरकार द्वारा जो घोषणाएं की गईं थीं वह पूरी की जा रही है। शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है, इसलिए आम जनता काफी खुश है। डहरिया ने कहा कि सरकार की योजनाएं सही तरीके से संचालित हो, इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकर्ता सम्मेलन में भी अपने कार्यकर्ताओं से योजनाओं के बारे में जानकारी ली है। कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि जिले में शासकीय योजनाएं सही से चल रहीं हैं।

सरकार के ढाई वर्ष पूरा होने के बाद चुनावी मोड में जाती दिख रही कांग्रेस, शुरु हुआ सम्मेलनों का दौर

मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार एक और योजना लाई है, वह है राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन न्याय योजना। इसमें भूमिहीन व मजदूरों को शासन की ओर से 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन भी मंगाए जा रहे हैं।

हमारी पार्टी में पूरी तरह से प्रजातंत्र है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर सरगुजा प्रभारी मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता नाराज नहीं हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सरकार बनने के बाद आशाएं रहतीं हंै। हमारी पार्टी प्रजातांत्रिक है।
हमारी सरकार में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है और उनकी शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। भाजपा प्रजातांत्रिक नहीं है। बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी व नेताओं के सामने अपनी बात नहीं रख सकते हैं।

पेट्रोल का शतक: कांग्रेसी बोले- जो महंगाई 2013 तक थी डायन, अब भाजपाइयों को नजर आ रही अप्सरा


अव्यवस्था को लेकर सरगुजा कांग्रेस ने जताया खेद
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर सरगुजा कांग्रेस ने खेद जताया है। जिला कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा ने बताया रायपुर लौटने के दौरान हेलीकॉप्टर में ही जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने अपनी जानकारी में अनजाने में हुई किसी बात के लिए खेद व्यक्त किया। मौसम खराब होने की वजह से पायलट का जल्दी टेक ऑफ करने को लेकर दबाव था। सरगुजा कांग्रेस ने भी इस घटनाक्रम पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य के आयोजनों को और व्यवस्थित करने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो