scriptस्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा, लखनपुर में एक दिन बाद मना दशहरा | Dussehra has been celebrated in Lakhanpur after on day of Vijaydashmi | Patrika News

स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा, लखनपुर में एक दिन बाद मना दशहरा

locationअंबिकापुरPublished: Oct 07, 2022 08:04:17 pm

Submitted by:

Pranay Rana

स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुरूप लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा, लखनपुर में एक दिन बाद मना दशहरा

स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा, लखनपुर में एक दिन बाद मना दशहरा

लखनपुर। स्टेट जमाने से चली आ रही परंपरा के अनुरूप लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें रावण दहन मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रहे। समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नगर पंचायत लखनपुर में स्टेट जमाने की परंपरा अनुरूप सभी जगह विजयादशमी पर्व संपन्न होने के उपरांत लखनपुर में 1 दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है।
दशहरा पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र रावण दहन रहता है। इसमें आसपास दूसरे जिले से भी लोग शामिल होते हैं। इसका आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और रावण दहन समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा अन्य सदस्यों द्वारा भव्य तरीके से किया जाता है। इस बार आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रहे। अन्य अतिथियों में पूर्व सांसद कमलभान सिंह, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह बाबरा, कृपाशंकर गुप्ता, पार्षद आलोक दुबे, लक्ष्मी गुप्ता, इरफान सिद्दीकी, लालचंद अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश साहू, विशाल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता व रोशन उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण के दौरान समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा लखनपुर के इतिहास में 1 दिन बाद दशहरा पर्व के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अमरजीत भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनपुर इकलौता स्थान है, जहां एक दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है जिसे देखने के लिए काफी दूरदराज से लोग भी आते हैं। जिस तरह से मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त की, उन्हीं का अनुसरण करना चाहिए। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के शंकर गुप्ता, नरेंद्र पांडे, सुरेश साहू, विष्णु अग्रवाल, बृजेश पांडे, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शहदुल, तबरेज व अन्य लोग सक्रिय रहे।
वहीं लखनपुर में नवचेतना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल तथा बाजार पारा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुर्रे सहित अन्य कमेटी के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो