script

खेत और जंगल में अचानक बेहोश होकर गिरे 18 हाथी, उठना चाह रहे पर उठ नहीं पा रहे, मचा हड़कंप

locationअंबिकापुरPublished: Nov 22, 2021 12:17:22 pm

Elephants Unconscious: मध्यप्रदेश से लगे सरहद (MP border) पर हाथियों का दल कर रहा था विचरण, रात में घर तोडऩे के अलावा अनाज भी खा लिया था, वन विभाग (Forest Department), प्रशासन व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, हाथियों के शरीर में हलचल लेकिन उठ नहीं पा रहे

Elephants in Surajpur

Elephants Unconscious

अंबिकापुर. Elephants Unconscious: सूरजपुर जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में मध्यप्रदेश सरहद से लगे जंगल व खेत में 17-18 हाथी अचानक बेहोश होकर गिर गए। ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। इस खबर से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि हाथियों का दल रात में गांव में घुसा था और घरों को तोडऩे के अलावा अनाज भी खाया था। अनाज के साथ हाथियों द्वारा कीटनाशक खा लेने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। हाथियों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

सूरजपुर जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनबहरा गांव व जंगल में अचानक 17-18 हाथी बेहोश होकर गिर गए हैं। इससे गांव सहित वन व प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

सुबह गांव वालों ने हाथियों को इस हालत में देखा तो वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी व डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
Unconscious elephants fell in field
IMAGE CREDIT: Elephants news
सूरजपुर के उपवनमंडलाधिकारी मनोज शाह सहित अन्य मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इधर कलक्टर गौरव कुमार सिंह ने वन विभाग की टीम की मदद के लिए प्रशासनिक अमले को भी अलर्ट रखा है।

एक और हाथी की मौत, जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, रेंजर समेत वन अमला बेखबर


उठ नहीं पा रहे हाथी
बताया जा रहा है कि हाथी बेहोशी की हालत में हैं। उनके शरीर में हलचल तो है लेकिन उठ नहीं पा रहे हैं। वे उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो रहे हैं। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि कीटनाशक जैसी चीज खाने से ऐसा हो सकता है।

रात में तोड़े थे घर, खाया था अनाज
हाथियों का दल रविवार की रात सोनबहरा गांव में घुसा था और कुछ घर भी तोड़े थे। उन्होंने अनाज भी खाया था। संभावना जताई जा रही है कि हाथियों ने अनाज खाने के दौरान कीटनाशक भी खा लिया होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो