scriptअस्पताल में भर्ती बहू को देखने जा रहा ससुर शहर पहुंचते ही आ गया पोकलेन के पहिए के नीचे, दर्दनाक मौत | Father-in-law death to crush by poklane wheel | Patrika News

अस्पताल में भर्ती बहू को देखने जा रहा ससुर शहर पहुंचते ही आ गया पोकलेन के पहिए के नीचे, दर्दनाक मौत

locationअंबिकापुरPublished: Mar 11, 2019 08:27:17 pm

बिलासपुर चौक पर निर्माण कंपनी द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को जल्दबाजी में पार करने के चक्कर में हुआ हादसा

Dead body

Dead body

अंबिकापुर. शहर के बिलासपुर चौक के पास रिंग रोड का निर्माण चल रहा है। निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त स्थान को सीट से घेराबंदी करा दिया गया है। सोमवार की सुबह एक ग्रामीण जल्दबाजी के कारण उक्त घेरे में घुस कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वह निर्माण कार्य में लगे पोकलेन के पहिए के नीचे आ गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला निवासी 45 वर्षीय मुटूर दास की बहू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। मुटूर सोमवार की सुबह लगभग 10.15 बजे बिलासपुर चौक से पैदल अस्पताल की ओर जाने के लिए निकला था। बिलासपुर चौक के पास रिंग रोड का निर्माण चल रहा है।
निर्माण कंपनी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीट से उक्त स्थान को घेरा बंदी करा दिया है। मुटूर जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचने के कारण उक्त घेरे के अंदर से घुस कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे पोकलेन के पहिए के नीचे वह आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना पर पहुुंची पुलिस
सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान पोकलेन चालक व मजदूर घटना के बाद से फरार हो गए थे। पुलिस ने पहिए के नीचे फंसे ग्रामीण को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो