scriptफरवरी में कई ग्रह-नक्षत्रों की बदलने वाली है चाल, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत | February 2022 Horoscope: luck of these 4 zodiac signs can shine in feb | Patrika News

फरवरी में कई ग्रह-नक्षत्रों की बदलने वाली है चाल, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

locationअंबिकापुरPublished: Jan 22, 2022 10:15:45 pm

February 2022 Horoscope: आपको होने वाला आर्थिक लाभ व हानि सहित काफी कुछ ग्रह-नक्षत्रों की दशा पर निर्भर करती है, ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से कई राशि के लोग अपनी दिनचर्या या भविष्य (Future) के काम तय करते हैं, फरवरी का महीना भी कुछ राशि (Zodiac signs) वालों लोगों के लिए अच्छा बीतने वाला है

Horoscope

February 2022 horoscope

February 2022 Horoscope: जब किसी को व्यापार या अन्य चीजों में हानि होती है तो कहा जाता है कि ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहा है, लाभ की स्थिति में मेहनत के साथ-साथ किस्मत को जोड़ा जाता है। आपको होने वाला आर्थिक लाभ व हानि सहित जीवन में घटने वाली घटनाएं आपकी राशि के ग्रह-नक्षत्रों की दशा पर निर्भर करती है। जब कोई हानि होती है तो लोग पंडित या पुरोहित से राशि का ग्रह-नक्षत्र (constellation) ठीक कराने उपाय करते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति दैनिक, साप्ताहिक व माह के हिसाब से भी चलती है। फरवरी 2022 में भी कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है, ऐसे में 4 राशि वाले (Zodiac Signs) लोगों की किस्मत चमक सकती है।

फरवरी का महीने 9 दिन बाद शुरु हो जाएगा। यह महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों की किस्मत जहां चमक सकती है, वहीं कुछ राशि पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
13 फरवरी को सूर्य तथा 26 फरवरी को मंगल देव राशि बदलेंगे, शुक्र की राशि का परिवर्तन भी इसी माह में होना है। ऐसे में मेष, वृषभ, कर्क और धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं क्या होगा फायदा-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना फायदेमंद साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही बॉस से अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी पेशा वालों लोगों को पदोन्नति भी मिल सकती है, मेहनत करने पर पूरा फल मिलेगा।

2. वृषभ राशि- इस राशि वाले लोगों को फरवरी माह में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो मुनाफा मिलने की संभावना है। यात्रा से धन लाभ हो सकता है तथा हर काम में सफलता मिलने के भी आसार हैं।

30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं शनि देव, इन राशि वालों का होगा शुभ


3. कर्क राशि- इस राशि वाले लोगों को फरवरी माह में कर्ज से मुक्ति मिलेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको अपनी योग्यता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। कुल मिलाकर आपके लिए ये महीना अच्छा साबित होने वाला है।

धनु राशि- इस राशि वाले लोगों को फरवरी महीने में बंद किस्मत (Luck) का ताला खुल सकता है। अपने विवेक का इस्तेमाल कर अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में ही तरक्की के आसार हैं। फरवरी में आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करते दिख रहे हैं।
नोट- यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टि के लिए पत्रिका डॉट कॉम कोई दावा नहीं करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो