scriptडॉक्टर बोली- मेरे डॉक्टर पति का किसी और महिला से है अवैध संबंध, दहेज को लेकर करते हैं प्रताडि़त | Female doctor said- my doctor husband illegal relation with other | Patrika News

डॉक्टर बोली- मेरे डॉक्टर पति का किसी और महिला से है अवैध संबंध, दहेज को लेकर करते हैं प्रताडि़त

locationअंबिकापुरPublished: Jan 18, 2019 09:20:10 pm

महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पर पति, सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा का जुर्म दर्ज, महिला डॉक्टर ने की थी एसपी से शिकायत

Doctor

Doctor

अंबिकापुर. सूरजपुर जिला चिकित्सालय के आयुर्वेदिक विंग में पदस्थ महिला डॉक्टर संध्या पाण्डेय ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का गंभीर आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत सूरजपुर व अंबिकापुर के पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत के बाद अंबिकापुर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित सास ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का जुर्म दर्ज कर लिया है।

अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर संध्या पाण्डेय की वर्ष 2007 में लखनपुर निवासी रविभूषण पाण्डेय के साथ शादी हुई थी। महिला का पति लखनपुर में डॉक्टर है। महिला डॉक्टर ने अपने पति रविभूषण पाण्डेय, ससुर दिनेश पाण्डेय व सास पुष्पा पाण्डेय के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति का अवैध संबंध किसी और महिला से है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उससे संबंध तोडऩा चाहते है। पति और सास-ससुर मिलकर आये दिन उसे प्रताडि़त करते है।
यही नहीं महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पैसे के लिए ससुराल पक्ष के लोग आये दिन उसे और उसके पिता को भी परेशान करते है। पीडि़ता को मिलने वाले वेतन पर भी पति सहित सास-ससुर की नजर रहती है। वेतन को लेकर भी विवाद करते हैं, साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
महिला डॉक्टर की शिकायत पर महिला थाना पुलिस आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ धारा 323, 34, 498(ए), 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो