scriptबालिका से दुष्कर्म मामले में 10 दिन में चालान पेश करेगी पुलिस, सरगुजा के इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा | First time police will admitted invoice in 10 days in POCSO act | Patrika News

बालिका से दुष्कर्म मामले में 10 दिन में चालान पेश करेगी पुलिस, सरगुजा के इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

locationअंबिकापुरPublished: Dec 25, 2019 07:59:22 pm

Rape with girl child: स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय छात्रा के साथ एक बच्चे के पिता ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने 4 घंटे के भीतर ही आरोपी को किया था गिरफ्तार

बालिका से दुष्कर्म मामले में 10 दिन में चालान पेश करेगी पुलिस, सरगुजा के इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

Rape accused

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पुलिस रेप व पॉक्सो एक्ट के मामले में 10 दिन में ही आरोपी के खिलाफ चालान पेश करने जा रही है। यह पुलिस महकमे व शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। शहर की गांधीनगर पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
आरोपी 16 दिसंबर को स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय तीसरी कक्षा की छात्रा को अपने घर ले गया था और दुष्कर्म (Rape with girl child) किया था। युवक एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

ये था मामला
गांधीनगर थानांतर्गत 9 वर्षीय एक बालिका तीसरी कक्षा में पढ़ती है। 16 दिसंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहन कन्या परिसर रोड निवासी मोहन कंवर 30 वर्ष उसे बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। चूंकि मोहन कंवर का बेटा छात्रा के साथ ही पढ़ता था, इस कारण वह उसके साथ चली गई।
इसी बीच युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया था। जब बालिका की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बता दी। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ गांधीनगर थाने में शिकायत की। शिकायत मिलते ही टीआई राहुल तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

10 दिन में चालान पेश करने की तैयारी
गांधीनगर टीआई ने रेप व पॉक्सो एक्ट के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और 10 दिन में ही चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। पुलिस संभवत: 26 दिसंबर को चालान पेश करेगी। यह सरगुजा संभाग की पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है।

10 से 60 दिन में पेश करना होता है चालान
जानकारी के अनुसार रेप व पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस को 10 से 60 दिन के भीतर चालान पेश करना होता है। सरगुजा संभाग में अब तक हुए रेप व पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस द्वारा कभी भी इतनी जल्दी कार्रवाई नहीं गई। हालांकि उन्होंने इस समय के भीतर ही चालान पेश किया है।

पॉक्सो एक्ट में सरगुजा में यह पहला मामला
गांधीनगर पुलिस का यह कार्य सराहनीय है। इंद्रधनुष योजना के तहत ऐसे मामले में विवेचकों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। पॉक्सो एक्ट में 10 दिन में चालान पेश करने का सरगुजा में यह पहला मामला है।
ओम चंदेल, एएसपी, सरगुजा

सरगुजा Police की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Surguja Police

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो